10 और 13 मई को रायपुर में होंगे आईपीएल के दो मैच! आरसीबी से भिड़ेंगी ये दो टीमें, दर्शकों के लिए बढ़ेंगी सुविधाएं

Fri, Mar 27 , 2026, 02:06 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

रायपुर: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) के दूसरे चरण के कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर एक बार फिर क्रिकेट के बड़े आयोजन की मेजबानी के लिए तैयार है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore) अपने दो घरेलू मुकाबले यहां स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Shaheed Veer Narayan Singh International Cricket Stadium) में खेलेगी। जारी कार्यक्रम के अनुसार, आरसीबी (RCB) का पहला मुकाबला 10 मई को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ और दूसरा 13 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) से होगा। टूर्नामेंट के शेष लीग मैच 13 अप्रैल से 24 मई के बीच आयोजित किए जाएंगे।

इन मुकाबलों में विराट कोहली, रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या जैसे प्रमुख खिलाड़ियों के मैदान में उतरने की संभावना है, जिससे दर्शकों में खासा उत्साह है। वहीं केकेआर के मैच को लेकर टीम के सह-मालिक शाहरुख खान के रायपुर आगमन की भी चर्चा है। मैचों के मद्देनज़र स्टेडियम में दर्शकों की सुविधाओं को अपग्रेड किया जा रहा है। विशेष रूप से गोल्ड और प्रीमियम श्रेणी की सीटों में सुधार के साथ-साथ वीआईपी दर्शकों के लिए अतिरिक्त व्यवस्थाएं की जा रही हैं। सीमित स्थान के बावजूद कुछ नई वीआईपी सीटें जोड़ने की तैयारी है ताकि अधिक संख्या में दर्शकों को बेहतर अनुभव मिल सके।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी इस बार विशेष सतर्कता बरती जा रही है। आयोजकों के अनुसार, भीड़ प्रबंधन और आपात स्थिति से निपटने के लिए विस्तृत योजना बनाई गई है। लोकप्रिय खिलाड़ियों, विशेषकर विराट कोहली की मौजूदगी को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2016 के बाद पहली बार रायपुर में आईपीएल मैचों का आयोजन हो रहा है। अब एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से लैस यह स्टेडियम बड़े क्रिकेट आयोजन का साक्षी बनेगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
इजरायल ने दक्षिणी लेबनान की बस्तियों पर फास्फोरस युक्त गोला-बारूद से किया हमला, उत्तरी इजरायल में एक व्यक्ति की मौत और 11 अन्य घायल
सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क घटाया, उत्पाद शुल्क में 10-10 रुपये प्रति लीटर की कटौती  
ऊर्जा आयात पर निर्भरता को लेकर जयराम रमेश का केंद्र सरकार पर तंज!  कहा- यह सब तब हो रहा है जब नारा आत्मनिर्भरता का दिया गया 
Massive Fire : छत्तीसगढ़ के गिरौदपुरी धाम मंदिर परिसर में भीषण आग, ट्रांसफार्मर पर बंदर के कूदने से हुआ शॉर्ट सर्किट; 10 दुकानें जलकर खाक 
नेपाल को मिला नया प्रधानमंत्री ! बालेंद्र शाह नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री नियुक्त, नए मंत्रिमंडल के गठन की प्रक्रिया तेज 

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups