बिजली, पानी की लगातार बढ़ती दरों के खिलाफ हरीश रावत ने रखा मौन उपवास

Fri, Mar 27 , 2026, 02:07 PM

Source : Uni India

देहरादून: कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत (Harish Rawat) ने नवरात्र के दौरान शुक्रवार को देहरादून स्थित डिफेंस कॉलोनी (Defence Colony Dehradun) में अपने आवास पर बिजली और पानी की लगातार बढ़ती जा रही दरों के खिलाफ सांकेतिक मौन उपवास रखा। रावत ने कहा कि नवरात्र के अवसर पर उनका यह सांकेतिक मौन व्रत, उन लाखों लोगों को समर्पित है, जो बिजली और पानी की लगातार बढ़ती जा रही दरों से परेशान हैं।

 उन्होंने कहा कि फिलहाल बिजली और पानी की दरें (electricity and water rates) इस सीजन में बढ़ी नहीं हैं, उसके बावजूद आम उपभोक्ता पहले से ही इस समस्या से जूझ रही है। कांग्रेस नेता कहा कि महंगाई के आगोश में प्रत्येक परिवार आज बुरी तरह से त्रस्त है, उन्होंने मां जगदंबा से प्रार्थना करते हुए कहा कि जगदम्बा माता ऐसा रास्ता निकाले, जिससे आम जनमानस का महंगाई से बोझ कुछ कम हो सके।

उन्होंने कहा कि यह मात्र संयोग है कि आगामी 15 दिन तक वह कोई राजनीतिक कार्यक्रमों में हिस्सा नहीं लेंगे। इस संदर्भ में उनकी प्रेस वार्ता भी सम्मिलित है। उन्होंने आने वाले 15 दिनों तक सभी राजनीतिक कार्यक्रमों से विरक्त रहने का एलान किया है, उन्होंने कहा कि इस तरह का कदम उन्होंने यह सोचकर उठाया कि भूतकाल की तरफ देखकर भविष्य के लिए अपनी सोच को विकसित कर सकूं।
 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
इजरायल ने दक्षिणी लेबनान की बस्तियों पर फास्फोरस युक्त गोला-बारूद से किया हमला, उत्तरी इजरायल में एक व्यक्ति की मौत और 11 अन्य घायल
सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क घटाया, उत्पाद शुल्क में 10-10 रुपये प्रति लीटर की कटौती  
ऊर्जा आयात पर निर्भरता को लेकर जयराम रमेश का केंद्र सरकार पर तंज!  कहा- यह सब तब हो रहा है जब नारा आत्मनिर्भरता का दिया गया 
Massive Fire : छत्तीसगढ़ के गिरौदपुरी धाम मंदिर परिसर में भीषण आग, ट्रांसफार्मर पर बंदर के कूदने से हुआ शॉर्ट सर्किट; 10 दुकानें जलकर खाक 
नेपाल को मिला नया प्रधानमंत्री ! बालेंद्र शाह नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री नियुक्त, नए मंत्रिमंडल के गठन की प्रक्रिया तेज 

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups