Massive Fire at Temple Complex in Balodabazar : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गिरौदपुरी धाम मंदिर (Girodpuri Dham temple) परिसर में शुक्रवार सुबह अचानक भीषण आग (massive fire broke out) लगने से परिसर में स्थित 10 से अधिक दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं, जिससे दुकानदारों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह करीब सात बजे ट्रांसफार्मर पर बंदर के कूदने से शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे निकली चिंगारी ने आसपास की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग तेजी से फैलने के कारण दुकानों में रखा सामान, कपड़े, प्रसाद सामग्री सहित अन्य व्यापारिक वस्तुएं जलकर राख हो गईं। घटना में ट्रांसफार्मर से झुलसकर बंदर की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही दो दमकल की टीम (fire brigade teams), गिरौदपुरी चौकी प्रभारी एवं प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। ग्रामीणों और दुकानदारों ने आरोप लगाया कि फायर ब्रिगेड समय पर पहुंची लेकिन वाहन में पर्याप्त पानी नहीं होने के कारण आग बुझाने में देरी हुई। बाद में स्थानीय लोगों और दुकानदारों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Mar 27 , 2026, 12:23 PM