Dhurandhar 2 vs. Project Hail Mary: धुरंधर 2 का भी बाप है रायन गोसलिंग की यह फिल्म! 3 दिन में 1300 करोड़ रुपये की कमाई; हीरो के आगे फेल हो जाएंगे हमजा 

Wed, Mar 25 , 2026, 03:41 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

The Project Hail Mary Phenomenon : बॉलीवुड में 'धुरंधर 2 (Dhurandhar 2)' भले ही अभी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कर रही हो, लेकिन एक फिल्म ऐसी भी है जिसने कमाई के मामले में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म को भी पीछे छोड़ दिया है। जानें कौन सी है ये फिल्म और इसने कितनी कमाई की..

फिलहाल हर जगह फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge)' की खूब चर्चा हो रही है, क्योंकि रिलीज के सिर्फ छह दिनों में ही रणवीर सिंह की इस फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई कर ली है। लेकिन 2 घंटे 36 मिनट की ये दूसरी फिल्म भी 'धुरंधर 2' की बाप बन गई है। कमाई के मामले में इस फिल्म ने 'धुरंधर 2' को भी पीछे छोड़ दिया है।

इस फिल्म ने सिर्फ तीन दिनों में 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। जिस फिल्म ने 'धुरंधर 2' को विदेश में झटका दिया है, वो है 'प्रोजेक्ट हेल मैरी (Project Hail Mary)'। इसमें रायन गोसलिंग लीड रोल में हैं। यह एंडी वियर के 2021 के नॉवेल (Andy Weir's 2021 novel) पर बेस्ड एक साइंस फिक्शन फिल्म है।

फिल्म 'प्रोजेक्ट हेल मैरी' 'धुरंधर 2' के एक दिन बाद, 20 मार्च, 2026 को 83 देशों के थिएटर में रिलीज हुई थी। यह फिल्म भारत में 26 मार्च को रिलीज होने वाली है। फिल लॉर्ड और क्रिस्टोफर मिलर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने अब तक कुल $60.4 मिलियन की कमाई कर ली है।

फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई $140.9 मिलियन यानी करीब 1321 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2', जो 19 मार्च को वर्ल्डवाइड थिएटर में रिलीज हुई थी, ने छह दिनों में 919 करोड़ रुपये कमाए हैं। रायन गोसलिंग की यह फिल्म अपने ओपनिंग वीकेंड में 2026 की आठवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। कमाई की रफ्तार को देखते हुए, यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह जल्द ही टॉप 5 में अपनी जगह पक्की कर लेगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups