मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय ओबेरॉय (Akshay Oberoi) इस समय अपने करियर के एक बेहद खास दौर से गुज़र रहे हैं, जहां वह 2026 की तीन सबसे चर्चित प्रोजेक्ट्स - टॉक्सिक, किंग और नीरज पांडे की फिल्म का हैं। अक्षय ओबेरॉय ने कहा, “यदि आप मुझसे दो साल पहले पूछते कि क्या मैंने ऐसा समय सोचा था, तो मैं ईमानदारी से ‘नहीं’ कहता। यह इंडस्ट्री आपको हर दिन विनम्र बनना सिखाती है।
मैं लंबे समय से यहां हूं, चुपचाप अपना काम करता रहा, प्रक्रिया पर भरोसा रखा, कभी-कभी खुद पर शक भी हुआ, लेकिन मैंने हार नहीं मानी। आज जब मैं ऐसे मुकाम पर हूं जहां मैं टॉक्सिक, किंग और नीरज पांडे की अगली प्रोजेक्ट का हिस्सा हूं और लोग सच में उत्साहित हैं, तो यह एहसास बहुत ही खास और भावुक कर देने वाला है।”
अक्षय ओबेरॉय ने कहा, “कहीं न कहीं ऐसा लगता है जैसे ज़िंदगी एक पूरा चक्र पूरा कर चुकी है। फाइटर मेरे लिए सिर्फ प्रोफेशनल नहीं, बल्कि भावनात्मक मोड़ भी था। इसने मुझे याद दिलाया कि मैंने यह रास्ता क्यों चुना था। वहां से टॉक्सिक, फिर किंग, और अब नीरज पांडे जैसे फिल्मकार के साथ काम करना. ये वो पल हैं जिनकी एक अभिनेता खामोशी से उम्मीद करता है, लेकिन कभी उन्हें हल्के में नहीं लेता। मुझे सच में लगता है कि मुझे अब मेरा हक मिल रहा है, वो भी अचानक नहीं, बल्कि सालों की सीख, इंतज़ार और मेहनत के बाद।”
अक्षय ने अपने सफर को याद करते हुए कहा, “ऐसे भी दौर आए जब कुछ आगे बढ़ता हुआ नहीं लगता था, जब आप अपने फैसलों पर सवाल करते हैं। लेकिन मुझे लगता है कि वही साल आपको ऐसे पलों के लिए तैयार करते हैं। आज मैं हर मौके के लिए आभारी हूं, उन फिल्मकारों के भरोसे के लिए आभारी हूं जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया, और उन दर्शकों का भी शुक्रगुजार हूं जिन्होंने धीरे-धीरे मेरे काम को अपनाया। यह समय मेरे लिए बेहद भावुक है, क्योंकि यह मेरे सफर, संघर्ष और उस भरोसे को सही साबित करता है कि अच्छा काम आखिरकार अपना समय ज़रूर पाता है।”



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Mar 27 , 2026, 09:03 AM