नेपाल को मिला नया प्रधानमंत्री ! बालेंद्र शाह नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री नियुक्त, नए मंत्रिमंडल के गठन की प्रक्रिया तेज 

Fri, Mar 27 , 2026, 12:15 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Balendra Shah Appointed Prime Minister: नेपाल में राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल (President Ram Chandra Poudel) ने राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के संसदीय दल के नेता बालेंद्र शाह (Balendra Shah) को नेपाल का 47वां प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। राष्ट्रपति कार्यालय से शुक्रवार को उनकी नियुक्ति की औपचारिक घोषणा के साथ ही नए मंत्रिमंडल के गठन की प्रक्रिया (The Process of Forming the New Cabinet) भी तेज हो गई है। शाह को प्रतिनिधि सभा में बहुमत प्राप्त दल के नेता के रूप में संविधान की धारा 76 (1) के तहत यह पद सौंपा गया है। 

वह काठमांडू महानगर पालिका के मेयर पद से इस्तीफा देकर राजनीति के राष्ट्रीय पटल पर उतरे और लोगों ने उन पर भरोसा जताया। हाल ही में संपन्न हुए चुनावों में जीत दर्ज करने के बाद शाह पहली बार संसद सदस्य के रूप में प्रवेश करते ही देश के कार्यकारी प्रमुख की जिम्मेदारी संभालेंगे। पेशे से इंजीनियर और लोकप्रिय सांस्कृतिक पहचान रखने वाले शाह के नेतृत्व में नेपाल में एक नए राजनीतिक युग की शुरुआत मानी जा रही है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
इजरायल ने दक्षिणी लेबनान की बस्तियों पर फास्फोरस युक्त गोला-बारूद से किया हमला, उत्तरी इजरायल में एक व्यक्ति की मौत और 11 अन्य घायल
सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क घटाया, उत्पाद शुल्क में 10-10 रुपये प्रति लीटर की कटौती  
ऊर्जा आयात पर निर्भरता को लेकर जयराम रमेश का केंद्र सरकार पर तंज!  कहा- यह सब तब हो रहा है जब नारा आत्मनिर्भरता का दिया गया 
Massive Fire : छत्तीसगढ़ के गिरौदपुरी धाम मंदिर परिसर में भीषण आग, ट्रांसफार्मर पर बंदर के कूदने से हुआ शॉर्ट सर्किट; 10 दुकानें जलकर खाक 
नेपाल को मिला नया प्रधानमंत्री ! बालेंद्र शाह नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री नियुक्त, नए मंत्रिमंडल के गठन की प्रक्रिया तेज 

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups