मोदी नागरिकों को सुरक्षित रखने में नहीं छोड़ते कोई कसर : शेखावत

Fri, Mar 27 , 2026, 01:02 PM

Source : Uni India

जयपुर: केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) ने पेट्रोल-डीजल पर केन्द्रीय उत्पाद शुल्क (Central Excise Duty on petrol and diesel) घटाने को जनहित में लिया गया निर्णय बताते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) नागरिकों को सुरक्षित रखने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। शेखावत केन्द्रीय उत्पाद शुल्क घटाने पर अपनी प्रतिक्रिया में शुक्रवार को यह बात कही। उन्होंने कहा कि प्रजा के सुख में ही राजा का सुख है और प्रजा के हित में ही उसका हित है। उन्होंने इस सामयिक और निर्णायक कदम के लिए मोदी और केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि जब लोगों के कल्याण की बात आती है तो  मोदी यह सुनिश्चित करते हैं कि समाज के सभी वर्गों तक पहुंचने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाए। नागरिकों को सुरक्षित रखने में कोई कसर न छोड़ी जाए। ऐसे समय में जब वैश्विक कच्चे तेल की कीमतें बढ़ रही हैं। कई देश इसका बोझ अपनी जनता पर डाल रहे हैं। भारत ने एक संतुलित और जिम्मेदार रास्ता अपनाया है। मूल्य वृद्धि के एक महत्वपूर्ण हिस्से को खुद वहन करके, सरकार ने सुनिश्चित किया है कि ईंधन की कीमतें स्थिर रहें, जिससे आम नागरिकों पर पड़ने वाले प्रभाव को कम किया जा सके।

 शेखावत ने कहा कि संकट के समय ही बुद्धि की परीक्षा होती है।  निश्चितता के समय में, बुद्धिमानी शांत रहने, सूचित रहने और एकजुट रहने में निहित है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार श्री मोदी के नेतृत्व में ऊर्जा, आपूर्ति श्रंखला और आवश्यक वस्तुओं से संबंधित वैश्विक घटनाक्रमों के रियल-टाइम पर बारीकी से निगरानी कर रही है। हमारे नागरिकों के लिए निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है।

उन्होंने कहा कि भारत आज मजबूती की स्थिति में खड़ा है और श्री मोदी के निर्णायक नेतृत्व में, हमने स्पष्ट नीतियों और समय पर की गई कार्रवाई के माध्यम से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण वैश्विक स्थितियों का सफलतापूर्वक सामना किया है। हम इसी संकल्प के साथ इस दौर से भी पार पा लेंगे। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन की अफवाहें उन लोगों द्वारा संचालित एक 'फेक नैरेटिव' के अलावा और कुछ नहीं हैं, जो राष्ट्रीय हित से ऊपर व्यक्तिगत हितों को रखते हैं और लोगों के बीच अनावश्यक डर पैदा करना चाहते हैं। श्री शेखावत ने कहा कि भारत लचीला, तैयार और आत्मविश्वासी है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
इजरायल ने दक्षिणी लेबनान की बस्तियों पर फास्फोरस युक्त गोला-बारूद से किया हमला, उत्तरी इजरायल में एक व्यक्ति की मौत और 11 अन्य घायल
सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क घटाया, उत्पाद शुल्क में 10-10 रुपये प्रति लीटर की कटौती  
ऊर्जा आयात पर निर्भरता को लेकर जयराम रमेश का केंद्र सरकार पर तंज!  कहा- यह सब तब हो रहा है जब नारा आत्मनिर्भरता का दिया गया 
Massive Fire : छत्तीसगढ़ के गिरौदपुरी धाम मंदिर परिसर में भीषण आग, ट्रांसफार्मर पर बंदर के कूदने से हुआ शॉर्ट सर्किट; 10 दुकानें जलकर खाक 
नेपाल को मिला नया प्रधानमंत्री ! बालेंद्र शाह नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री नियुक्त, नए मंत्रिमंडल के गठन की प्रक्रिया तेज 

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups