Temple Priest Siddalingappa Murder Case : कर्नाटक के मांड्या जिले में मंदिर के पुजारी सिद्दलिंगप्पा (50) की हत्या के मामले (Murder Case) को पुलिस ने सुलझाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पुजारी सिद्दलिंगप्पा (priest Siddalingappa) छह मार्च को लापता हो गए थे। बाद में उनका शव जिले के एक नहर में मिला। शुरुआती जांच में नहर के पास उनकी चप्पलें, खून के निशान, बिखरी धार्मिक सामग्री और उनकी मोटरसाइकिल मिलने से मामला संदिग्ध लगने लगा।
जांच के दौरान सामने आया कि पुजारी की पत्नी शालिनी (32) का कथित तौर पर ट्रक चालक एमसी हरीशा (33) के साथ अवैध संबंध था। पुलिस के मुताबिक, शालिनी ने हरीशा और उसके दो साथियों एम. आर. संतोष कुमार (29) और बी. आर. गणेश (29) के साथ मिलकर पुजारी की हत्या की साजिश रची (Murder Plotted)। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने श्रीरंगपट्टनम क्षेत्र में सीडीएस नहर के किनारे सिद्दलिंगप्पा को रोककर डंडों से हमला किया (attacked him with sticks) और मौके पर ही उनकी हत्या कर दी।
हत्या के बाद आरोपियों ने शव और मोटरसाइकिल को नहर में फेंक दिया ताकि घटना को हादसा दिखाया जा सके। शक से बचने के लिए मुख्य आरोपी हरीशा और उसके साथी पुजारी के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए थे। तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल फोन रिकॉर्ड और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दिया है। मामले में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए गए हैं और आगे की जांच जारी है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Mar 11 , 2026, 04:01 PM