Iran War : शहबाज़ शरीफ़ ने की पेज़ेशकियान से टेलीफ़ोन वार्ता, अमेरिका-इज़रायल हमलों की निंदा की!

Wed, Mar 11 , 2026, 07:19 PM

Source : Uni India

तेहरान। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ (Minister Shahbaz Sharif) ने अमेरिका-इज़रायल के हमलों और क्षेत्रीय हालात पर चर्चा की है। ईरान के राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार टेलीफोन वार्ता के दौरान श्री पेज़ेशकियान ने कहा कि ईरान ने अमेरिका के साथ विवाद सुलझाने के लिए गंभीरता से वार्ता शुरू की थी, लेकिन बातचीत के दौरान ही उस पर अमेरिका-इज़रायल का हमला हुआ।

उन्होंने कहा कि ईरान क्षेत्र के देशों के साथ संघर्ष नहीं चाहता और केवल उन ठिकानों को निशाना बनाएगा जहां से उसके खिलाफ हमले किए जाते हैं, जिसे उन्होंने आत्मरक्षा का वैध अधिकार बताया है।श्री पेज़ेशकियान ने चेतावनी दी कि यदि अंतरराष्ट्रीय समुदाय ईरान पर थोपे गए युद्ध और सैन्य हमलों के कारणों का समाधान नहीं करता है तो वैश्विक सुरक्षा अस्थिर हो सकती है।

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने अमेरिका और इज़रायल (US and Israel) की कार्रवाई की निंदा करते हुए ईरान की सरकार और जनता के साथ एकजुटता व्यक्त की।उन्होंने ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के निधन पर शोक व्यक्त किया और उनके पुत्र मोजतबा खामेनेई के नए सर्वोच्च नेता नियुक्त होने पर बधाई दी। शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान ईरान के साथ संबंध मजबूत करने और पश्चिम एशिया में मुस्लिम देशों के बीच सहयोग बढ़ाने में रुचि रखता है। उल्लेखनीय है कि 28 फरवरी को अमेरिका और इज़रायल ने तेहरान सहित कई ईरानी शहरों पर संयुक्त हमले किए थे, जिनमें श्री खामेनेई, कई वरिष्ठ सैन्य कमांडर और नागरिक मारे गए थे। इसके जवाब में ईरान ने क्षेत्र में इज़रायल और अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups