मुंबई: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह (Bollywood star Ranveer Singh) की आने वाली फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज (Dhurandhar The Revenge)’ का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज ने आदित्य धर की स्पाई-एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है। ट्रेलर में रणवीर सिंह जसकीरत सिंह रंगी (Jaskirat Singh Rangi) के किरदार में दमदार अंदाज़ में लौटते नजर आते हैं।
इस बार वह दो अवतारों जसकीरत और हमज़ा में दिखाई देंगे। कहानी में और मजबूती जोड़ते हुए आर. माधवन रणनीतिक मास्टरमाइंड अजय सान्याल (R. Madhavan plays strategic mastermind Ajay Sanyal) के रूप में नजर आते हैं, अर्जुन रामपाल आईएसआई मेजर इकबाल के रूप में एक खतरनाक और प्रभावशाली किरदार निभाते दिखाई देते हैं, जबकि संजय दत्त एसपी चौधरी असलम के रूप में दमदार मौजूदगी दर्ज कराते हैं। तेज़ रफ्तार एक्शन, धारदार संवाद और ऐसे कई पल ट्रेलर में दिखाई देते हैं जो सिनेमाघरों में सीटियां बजवाने का दम रखते हैं।
यह ट्रेलर एक बड़े बदले की कहानी की झलक देता है, जिसे बेहद भव्य पैमाने पर पेश किया गया है। जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत और बी62 स्टूडियोज द्वारा निर्मित ‘धुरंधर द रिवेंज’ पांच भाषाओं हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी। इस हाई-ऑक्टेन स्पाई-एक्शन फिल्म को आदित्य धर ने लिखा, निर्देशित और प्रोड्यूस किया है। फिल्म का निर्माण ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने भी किया है। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Mar 07 , 2026, 12:26 PM