राजनांदगांव पुलिस का सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अश्लील सामग्री अपलोड करने वालों के खिलाफ कड़ा रुख! अश्लील वीडियो अपलोड करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Wed, Mar 11 , 2026, 02:29 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव पुलिस (Rajnandgaon police in Chhattisgarh) ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म (social media platforms) पर महिलाओं और बच्चों से संबंधित अश्लील सामग्री अपलोड करने वालों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। थाना सोमनी पुलिस (The Somani police station) ने फेसबुक पर अश्लील वीडियो साझा करने वाले एक आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा संचालित सीसीपीडब्ल्यू योजना (CCPW scheme) के तहत साइबर पोर्टल (cyber portal) के माध्यम से एक 'साइबर टिप लाइन (cyber tip line)' प्राप्त हुई थी। इसमें सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री अपलोड करने की सूचना दी गई थी। जांच में पाया गया कि आरोपी अरविंद पाण्डेय ने अपने फेसबुक अकाउंट के माध्यम से अश्लील वीडियो साझा किए थे। 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरो के पर्यवेक्षण में तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी के ठिकाने की तलाश की गयी। सोमनी पुलिस ने आरोपी अरविंद (29), निवासी पाण्डेपुरवा, जिला गोण्डा (उत्तर प्रदेश) को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन,सिम कार्ड जब्त कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध थाना सोमनी में धारा 67(बी) सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया है। विधिवत कार्यवाही के पश्चात आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
आप उसे इज्ज़त के साथ अलविदा कह रहे हैं! 13 साल से कोमा में गए हरीश को सुप्रीम कोर्ट ने पैसिव यूथेनेशिया की इजाज़त दी, जज हुए इमोशनल
LPG Gas Cylinder Crises: गैस सिलेंडर की बढ़ती कमी के बीच क्या आपका मोबाइल नेटवर्क भी है खतरे में ? जानें कैसे 
Air India Express Hard Landing: एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान की हार्ड लैंडिंग, नोज व्हील में आई दिक्कत! बाल-बाल बचे यात्री
राजनांदगांव पुलिस का सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अश्लील सामग्री अपलोड करने वालों के खिलाफ कड़ा रुख! अश्लील वीडियो अपलोड करने वाला आरोपी गिरफ्तार
 LPG Shortage News Today: IRCTC ने स्टेशन की कैटरिंग यूनिट्स से माइक्रोवेव, इंडक्शन इस्तेमाल करने को कहा, PM मोदी ने इमरजेंसी मीटिंग की

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups