Hai Jawani To Ishq Hona Hai: नई डेट हुई कन्फर्म तो अब 12 जून को रिलीज होगी 'है जवानी तो इश्क होना है'!

Wed, Mar 11 , 2026, 08:11 AM

Source : Uni India

मुंबई: बॉलीवुड स्टार वरूण धवन (Varun Dhawan) की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' (Hai Jawani To Ishq Hona Hai) 12 जून को रिलीज होगी। वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' की रिलीज पोस्टपोन हो गई है। डेविड धवन के निर्देशन में बन रही यह रोमांटिक कॉमेडी पहले 05 जून 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स ने नई रिलीज डेट की घोषणा की है। अब यह फिल्म एक हफ्ते बाद 12 जून को थिएटर्स में आएगी।

टिप्स फिल्म्स के मैनेजिंग डायरेक्टर रमेश तौरानी की ओर से 'है जवानी तो इश्क होना है' के पोस्टपोन होने को लेकर आधिकारिक बयान जारी किया गया है। रमेश तौरानी ने अपने बयान में कहा है, 'हम यह साफ करना चाहेंगे कि हमारी फिल्म है जवानी तो इश्क होना है, असल में 05 जून को रिलीज होने वाली थी, एक तारीख जिसे हमने कई महीने पहले अनाउंस किया था। 

हालांकि, हाल के डवलपमेंट और मौजूदा हालात को देखते हुए, हमें लगा कि अपनी रिलीज को शिफ्ट करना ज्यादा सही होगा।'उन्होंने कहा, 'हमारा पक्के तौर पर मानना है कि इंडस्ट्री के लिए हमेशा यही अच्छा होता है, जब फिल्म बनाने वाले एक ही तारीख पर बेवजह मुकाबला करने के बजाय एक-दूसरे को सपोर्ट करते हैं। इसी एकता की भावना से, हमने 'है जवानी तो इश्क होना है' की रिलीज को 12 जून तक आगे बढ़ाने और अपनी फिल्म को दर्शकों के सामने एक हफ्ते बाद लाने का फैसला किया है।'

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
आप उसे इज्ज़त के साथ अलविदा कह रहे हैं! 13 साल से कोमा में गए हरीश को सुप्रीम कोर्ट ने पैसिव यूथेनेशिया की इजाज़त दी, जज हुए इमोशनल
LPG Gas Cylinder Crises: गैस सिलेंडर की बढ़ती कमी के बीच क्या आपका मोबाइल नेटवर्क भी है खतरे में ? जानें कैसे 
Air India Express Hard Landing: एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान की हार्ड लैंडिंग, नोज व्हील में आई दिक्कत! बाल-बाल बचे यात्री
राजनांदगांव पुलिस का सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अश्लील सामग्री अपलोड करने वालों के खिलाफ कड़ा रुख! अश्लील वीडियो अपलोड करने वाला आरोपी गिरफ्तार
 LPG Shortage News Today: IRCTC ने स्टेशन की कैटरिंग यूनिट्स से माइक्रोवेव, इंडक्शन इस्तेमाल करने को कहा, PM मोदी ने इमरजेंसी मीटिंग की

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups