Opium Smugglers Arrested in Imphal : मणिपुर में अलग-अलग अभियानों में पुलिस और सुरक्षा बलों ने मादक पदार्थों को जब्त (police and security forces seized *****) किया तथा अफीम (पोस्ता) की अवैध खेती को नष्ट (illegal poppy cultivation) किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस और सुरक्षा बलों ने मंगलवार को सेनापति जिले के नाओजाई में 10.36 किलोग्राम अफीम जब्त की और तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। अफीम को एक चौपहिया वाहन की सीट के नीचे छिपाकर रखा गया था। आरोपियों की पहचान यारोंसो रामसन, शुनरेिंगम खयी और के लुसी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार सुरक्षा बलों, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और वन विभाग ने कांगपोकपी जिले के सैकुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत टिंगपीबुंग गांव और लेपलेन गांव के बीच कई स्थानों पर लगभग 10 एकड़ अफीम की खेती को नष्ट कर दिया। वहीं, उखरूल जिले के लिटन थाना क्षेत्र के सिनाकेइथेई में सुरक्षा बलों और वन विभाग ने लगभग 25 एकड़ में फैली अवैध अफीम की खेती को नष्ट किया।
पुलिस ने नौ मार्च को भारी मात्रा में ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किए गए तीन व्यक्तियों की भी जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, इन व्यक्तियों की पहचान मोहम्मद अमर शाह, मोहम्मद इन्नी और मोहम्मद यकीन अहमद के रूप में हुई है। इन्हें थौबल जिले से 5.7 किलोग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा गया था। इसके अलावा, पुलिस ने नौ मार्च को हेंगंग थाना क्षेत्र के मंत्रीपुखरी इलाके से प्रतिबंधित गांजे के साथ तीन अन्य लोगों को भी दबोचा। इनकी पहचान मनशिष, असलम और दिनेश चिंगाखम के रूप में हुई है और उनके पास से 16.60 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Mar 11 , 2026, 12:39 PM