Petrol: उपभोक्ता आवश्यकतानुसार ही पेट्रोल/डीजल और एलपीजी गैस की खरीदारी करें-पांचाल!

Wed, Mar 11 , 2026, 07:52 PM

Source : Uni India

कपूरथला।  पंजाब में कपूरथला के जिला उपायुक्त अमित कुमार पांचाल (Amit Kumar Panchal) ने वर्तमान समय में खाड़ी देशों में युद्ध के बाद उपजे हालात को देखते हुए उपभोक्ताओं को पेट्रोल, डीजल और घरेलू उपयोग (Petrol Diesel and Domestic Use) के लिए एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति सरकार द्वारा निर्धारित दरों पर सुनिश्चित करने के संबंध में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विशेष बैठक की है। उपायुक्त ने बुधवार को जिले की सभी गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंप मालिकों को निर्देश दिया कि कोई भी गैस/तेल की जमाखोरी या कालाबाजारी न करे और उपभोक्ताओं को समय पर गैस एवं तेल की आपूर्ति सरकार द्वारा निर्धारित दरों पर सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि कोई भी पेट्रोल पंप मालिक (Petrol Pump Owner) या गैस एजेंसी मालिक या उनका कोई कर्मचारी आपूर्ति (Supply Government) की कमी के बहाने उपभोक्ताओं से 'ओवरचार्जिंग' न करे और यदि कोई ऐसा करता पाया गया तो उसके विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

इस दौरान उपायुक्त ने जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक को कहा कि वे यह सुनिश्चित करें कि कोई भी शरारती तत्व एलपीजी, पेट्रोल या डीजल की चोरी या कालाबाजारी न करे और यदि कोई ऐसा करता पाया जाए तो तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें सूचित किया जाए। उन्होंने जिला निवासियों से भी अपील की कि कपूरथला जिले की सीमा के भीतर किसी भी पेट्रोल पंप पर तेल की कोई कमी नहीं है और न ही गैस एजेंसियों के पास घरेलू गैस की कोई किल्लत है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि लोग आपूर्ति की चिंता न करें और पहले की तरह आवश्यकतानुसार ही तेल/गैस प्राप्त करें।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups