92 Criminals: पटना में अलग-अलग आपराधिक मामले में 92 अपराधी गिरफ्तार

Wed, Feb 11 , 2026, 10:23 PM

Source : Uni India

पटना। बिहार के पटना जिले में अपराध नियंत्रण एवं अपराधकर्मियों (criminal cases) पर अंकुश लगाने के लिए अलग-अलग आपराधिक मामले (curb criminal) में 92 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि अपराध नियंत्रण एवं अपराधकर्मियों पर अंकुश लगाने के लिए पटना जिले से अपराधकर्मी, अभियुक्त,शराब तस्कर, (liquor smugglers) होम डिलेबर, शराब पीने वाले की गिरफ्तारी की गयी है।

सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को हत्या के कांड में एक,एससी,एसटीकांड में दो
हत्या का प्रयास कांड में सात,अन्य विशेष प्रतिवेदित कांड में 15,अन्य अविशेष प्रतिवेदित कांड में 39,शराब तस्कर/होम डिलेबरी मामले में आठ तथा शराब पीने वाले 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन मामलो में 223.88 लीटर विदेशी शराब ,486 लीटर देसी शराब,456.68 किलोग्राम गांजा, पांच आग्नेयास्त्र 21 कारतूस, आठ वाहन, 3700 रूपया और दो मोबाइल फोन समेत अन्य सामान जप्त किया गया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups