Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में बंगाल की जम्मू कश्मीर से होगी भिड़ंत!

Tue, Feb 10 , 2026, 06:47 PM

Source : Uni India

कल्याणी। प्लेयर ऑफ द मैच' सुदीप कुमार घरामी (299) के शानदार बल्लेबाजी के बाद शाहबाज अहमद (चार विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत बंगाल ने मंगलवार को आंध्र प्रदेश पर 90 रनों से जीत दर्ज करते हुए रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट के सेमीफाइल में 19वीं बार जगह बना ली है। जहां उसका मुकाबला रविवार को पहली बार क्वालीफाई करने वाली जम्मू कश्मीर से होगा आज यहां आंध्र प्रदेश ने कल के तीन विकेट पर 64 रन से आगे खेलना शुरु किया। शाहबाज अहमद (Shahbaz Ahmed) ने सुबह के सत्र में कप्तान रिकी भुई (30) को आउटकर बंगाल को चौथी सफलता दिलाई। अगले ही ओवर में सूरज सिंधु जायसवाल ने के वी शशिकांत को खाता खोलने का मौका भी नहीं दिया। सौरभ कुमार (एक) शाहबाज का शिकार बने।

 कालीडिंडी राजू (25) रन बनाकर आउट हुये। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये त्रिपुराणा विजय ने नीतीश कुमार रेड्डी के साथ आठवें विकेट के लिए 85 रन जोड़े और बंगाल के गेंदबाजों के परेशान रखा। 72वें ओवर में शाहबाज ने शतक की ओर बढ़ रहे नीतीश कुमार रेड्डी को अपनी ही गेंद पर आउट कर पवेलियन भेज दिया। नीतीश कुमार रेड्डी ने 144 गेंदों में सात चौके और दो छक्के लगाते हुए 90 रनों की पारी खेली। अगले ही ओवर में सुमंता गुप्ता (Sumanta Gupta) ने त्रिपुराणा विजय (46) को आउट कर 244 के स्कोर पर आंध्रप्रदेश की दूसरी पारी का अंत कर मुकाबला 90 रनों से अपने नाम कर लिया। बंगाल के लिए 299 रनों की पारी खेलने वाले सुदीप कुमार घरामी को 'प्लेयर ऑफ द मैच' (Player of the Match) से नवाजा गया। बंगाल के लिए शाहबाज अहमद ने चार विकेट लिये। सूरज सिंधु जायसवाल (Suraj Sindhu Jaiswal) को दो विकेट मिले। आकाश दीप, सुमंता गुप्ता और अनुस्तुप मजुमदार ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। आंध्रप्रदेश ने पहली पारी में 295 रन का स्कोर बनाया था। बंगाल ने पहली पारी में 629 रनों का स्कोर खड़ा किया था।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups