Rajasthan Board: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की वार्षिक परीक्षाएं 12 फरवरी से

Wed, Feb 11 , 2026, 09:51 PM

Source : Uni India

अजमेर। राजस्थान में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Rajasthan Board) की माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होंगी। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बोर्ड प्रशासक एवं संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ एवं सचिव गजेन्द्र सिंह राठौड़ (Shakti Singh Rathore) ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया । इस वर्ष परीक्षा में 19 लाख 90 हजार 57 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। राज्य के 6194 केन्द्रों पर परीक्षा होगी।

बोर्ड सचिव गजेन्द्र सिंह राठौड़ (Gajendra Singh Rathore) ने बुधवार को बताया कि इस वर्ष माध्यमिक परीक्षा में 10 लाख 68 हजार 109, उच्च माध्यमिक परीक्षा में नौ लाख 10 हजार नौ, प्रवेशिका में सात हजार 817 और वरिष्ठ उपाध्याय वर्ग में चार हजार 122 विद्यार्थी पंजीकृत किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। नकल रोकने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, उड़नदस्तों की तैनाती एवं विशेष दलों की नियुक्ति की गई है। इस वर्ष जिलों में अभय कमांड सेन्टर से भी परीक्षाओं की निगरानी की जाएगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups