Sanjay Raut: संजय राउत ने अजित पवार की मृत्यु की परिस्थितियों पर उठाए सवाल

Wed, Feb 11 , 2026, 09:19 PM

Source : Uni India

मुंबई। शिवसेना (UBT) नेता एवं राज्यसभा (Rajya Sabha) सदस्य संजय राउत (Sanjay Raut) भी उन हालात पर शक जताने वालों में शामिल हो गये हैं जिसकी वजह से दिवंगत अजित पवार का विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। राउत ने बुधवार को यहां मीडिया से बात करते हुए दावा किया कि वही हवाई जहाज़ जो पिछले दिन सूरत के लिए उड़ा था, अगले दिन अजित पवार को बारामती ले गया और बाद में क्रैश हो गया। श्री राउत ने यह बात उठाकर सीधे तौर पर तोड़फोड़ की संभावना की ओर इशारा किया। उन्होंने दावा किया कि पूर्वी विदर्भ के उस नेता का नाम सार्वजनिक किया जाना चाहिए, जिनकी बैठक की वजह से श्री पवार को कथित तौर पर अपनी यात्रा में देरी करनी पड़ी और उन्हें हवाई जहाज से बारामती जाना पड़ा। उन्होंने कहा, "यह भी साफ किया जाना चाहिए कि वह नेता राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) का था या किसी और राजनीतिक दल का।"

उन्होंने कहा कि संसद में लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है और विपक्षी नेता को बोलने नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पर आरोप लगाया कि वे एक निरपेक्ष अध्यक्ष की तरह काम नहीं कर रहे हैं, बल्कि ऐसे काम कर रहे हैं जैसे वे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हों। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिवसेना (यूबीटी) लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करती है। राउत ने राकांपा के अंदर के बदलाव पर बताया कि सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा होने और सुनेत्रा पवार के महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री बनने के बावजूद उनके हाल के दिल्ली दौरे के दौरान कोई वरिष्ठ नेता उनसे नहीं मिला। उन्होंने कहा कि उन्हें नाश्ते पर बैठक के लिए पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल के घर जाना पड़ा, जिसका मतलब है कि पार्टी के अंदर सब ठीक नहीं हो सकता है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups