Actress Sumbul Touqeer Khan: शारीरिक शोषण पर बुलंद आवाज़ बनी एक्ट्रेस सुम्बुल तौकीर खान, बोलीं किसी भी परिस्थिति में अत्याचार सही नहीं है!

Wed, Feb 11 , 2026, 08:01 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई: अभिनेत्री सुम्बुल तौकीर खान का कहना है कि कोई भी व्यक्ति किसी को शारीरिक रूप से चोट पहुँचाने का अधिकार नहीं रखता, चाहे वह आपका प्रिय ही क्यों न हो। सोनी सब का लोकप्रिय शो इत्ती सी खुशी की कहानी के केंद्र में है अन्विता, जिसे सुम्बुल तौकीर खान निभा रही हैं। अन्विता एक ऐसी महिला है, जिसने अपनी उम्र से कहीं अधिक ज़िम्मेदारियाँ चुपचाप निभाई हैं। परिवार की देखभाल से लेकर विवाह को धैर्य और दृढ़ता के साथ निभाने तक, अन्विता की यात्रा हमेशा उन छोटे-छोटे तथा अनदेखे त्यागों के बारे में रही है, जो उसकी ज़िंदगी को आकार देते हैं।

शो इत्ती सी खुशी का वर्तमान ट्रैक 
वर्तमान ट्रैक में दर्शक एक अहम मोड़ देख रहे हैं, जब अन्विता अपने पति संजय (ऋषि सक्सेना) द्वारा थप्पड़ मारे जाने पर चुप रहने के बजाए आत्मसम्मान को चुनती है। सुम्बुल तौकीर खान ने इस गहन दृश्य को निभाने के अनुभव और अन्विता के निर्णय के मायने साझा किये। उन्होंने कहा, मैं चाहती हूँ कि यह ट्रैक लोगों को यह एहसास दिलाए कि किसी को भी आपको शारीरिक रूप से चोट पहुँचाने का अधिकार नहीं है, यहां तक कि जिसे आप प्यार करते हैं उसे भी नहीं। यही संदेश मैं चाहती हूँ कि दर्शक इस चरण से लेकर जाएँ।

शारीरिक शोषण पर बुलंद आवाज़ बनी सुम्बुल खान
सुम्बुल तौकीर खान ने कहा, बहुत-से लोग इस तरह के अत्याचार का सामना करते हैं और उनसे उम्मीद की जाती है कि वे इसे सहन करें, खासकर जब यह साथी से आता है, चाहे वह किसी भी लिंग का हो। लेकिन, किसी को भी आपको चोट पहुँचाने का अधिकार नहीं है, यहाँ तक कि जिसे आप प्यार करते हैं, उसे भी नहीं। मुझे लगता है कि यह ट्रैक जानकारीपूर्ण है। जो हम दिखा रहे हैं, उसे केवल महिलाओं ही नहीं बल्कि पुरुषों को भी देखना चाहिए। किसी भी परिस्थिति में अत्याचार सही नहीं है और टेलीविज़न में उन बातचीतों को शुरू करने की ताकत होती है। शो इत्ती सी खुशी देखना हर सोमवार से शनिवार रात 9:00 बजे, केवल सोनी सब पर प्रसारित होता है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups