Third Supplementary: वित्तीय वर्ष 2025-26 का तीसरा अनुपूरक बजट बिहार विधानसभा में पारित

Wed, Feb 11 , 2026, 09:30 PM

Source : Uni India

पटना। बिहार विधानसभा (Bihar Assembly) ने बुधवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 12,165.43 करोड़ रुपये का तीसरा अनुपूरक बजट तथा इससे संबंधित बिहार विनियोग विधेयक (Bihar Appropriation Bill) 2026 पारित कर दिया। वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव (Bijendra Prasad Yadav) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के तीसरे अनुपूरक बजट पर हुई बहस का जवाब देते हुए कहा कि 31 मार्च 2026 को समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष के लिए विभिन्न विभागों की अनुपूरक बजटीय मांगों के अनुरूप कुल 12,165.43 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि अनुपूरक बजट में केंद्र प्रायोजित योजनाओं में राज्यांश के रूप में 6,193.80 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जबकि 6,193.80 करोड़ रुपये राज्य की बनाई गई योजनाओं से खर्च किए जाएंगे।

श्री यादव ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के लिए 1,184 करोड़ रुपये तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 1,013 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसी तरह राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लिए 122 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
मंत्री ने बताया कि केंद्र प्रायोजित योजना “समग्र शिक्षा अभियान” में राज्यांश के रूप में 41.81 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यादव के जवाब के बाद सदन ने विपक्षी सदस्यों की अनुपस्थिति में ध्वनि मत से वित्तीय वर्ष 2025-26 के 12,165.43 करोड़ रुपये के तीसरे अनुपूरक बजट तथा इससे संबंधित बिहार विनियोग विधेयक 2026 को पारित कर दिया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups