हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के गंगनहर में बुधवार को आईआईटी रुड़की के एमबीए द्वितीय वर्ष के छात्र आशीष शुक्ला (Ashish Shukla) डूबकर लापता हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार आशीष अपने दोस्तों के साथ नगर निगम पुल (Municipal Corporation Bridge) के पास गंगनहर किनारे घूमने आए थे। इसी दौरान वह नहर के समीप पहुंचे, तभी अचानक पैर फिसलने से तेज बहाव में जा गिरे और देखते ही देखते पानी में लापता हो गए। साथ मौजूद दोस्तों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
सूचना मिलते ही सिविल लाइंस कोतवाली के एसएसआई मनोज गैरोला (SSI Manoj Gairola) पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी जुटाई। छात्र की तलाश के लिए जल पुलिस और गोताखोरों को बुलाया गया, जो देर शाम तक नहर में सर्च अभियान चलाते रहे। लेकिन छात्र का कोई सुराग नहीं मिल पाया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और तलाश अभियान जारी है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Feb 11 , 2026, 08:02 PM