पुणे। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने नगर निगम चुनाव (Municipal Elections) में अनुशासनहीनता पर कड़ा रुख अपनाते हुए 69 सदस्यों को पार्टी से निलंबित कर दिया है। ये सदस्य आधिकारिक टिकट न मिलने के बाद निर्दलीय या अन्य दलों के उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में उतरे थे।
पार्टी नेतृत्व ने इसे संगठनात्मक अनुशासन बनाए रखने के लिए सख्त संदेश बताया है। आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले नेताओं और पदाधिकारियों को छह वर्ष की अवधि के लिए निलंबित किया गया है। यह कार्रवाई भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण (President Ravindra Chavan) के निर्देश पर की गई।
शहर भाजपा अध्यक्ष धीरज घाटे ने कहा कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों पर आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि निलंबित सदस्यों को अगले छह वर्षों तक किसी भी संगठनात्मक पद या जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Feb 11 , 2026, 07:44 PM