जयपुर। राजस्थान रबी-2026 के तहत सरसों एवं चना की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद 25 मार्च और एक अप्रैल से दो चरणों में शुरू की जायेगी। राज्य के सहकारिता राज्य मंत्री गौतम कुमार दक (Gautam Kumar Dak) ने सोमवार को बताया कि केन्द्र सरकार से स्वीकृति प्राप्त हो जाने के बाद राजफेड द्वारा रबी-2026 के तहत सरसों एवं चना की समर्थन मूल्य पर खरीद राजफेड के चार क्षेत्रीय कार्यालयों कोटा, अजमेर, भरतपुर एवं श्रीगंगानगर में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (online registration process) की प्रक्रिया 15 मार्च से एवं खरीद 25 मार्च से शुरू होगी जबकि, शेष चार क्षेत्रीय कार्यालयों जयपुर, जोधपुर, उदयपुर एवं बीकानेर (Udaipur and Bikaner) नें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 20 मार्च एवं खरीद एक अप्रैल से शुरू की जायेगी।
दक ने बताया कि केन्द्र सरकार (Central Government) द्वारा सरसों का एमएसपी 6200 रुपये प्रति क्विंटल एवं चना का समर्थन मूल्य 5875 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया गया है। राज्य में सरसों की 13.78 लाख टन एवं चना की 5.53 लाख टन खरीद की सीमा निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि जिलेवार सीमा ऑनलाइन उपलब्ध करवा दी गई है। अजमेर, जोधपुर, बीकानेर एवं कोटा क्षेत्रीय कार्यालय के तहत आने वाले 19 जिलों में एनसीसीएफ द्वारा एवं जयपुर, उदयपुर, श्रीगंगानगर एवं भरतपुर क्षेत्रीय कार्यालय के तहत आने वाले 22 जिलों में नेफेड द्वारा खरीद कार्य कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सरसों एवं चना विक्रय के इच्छुक किसान स्वयं क्यूआर कोड स्कैन कर अथवा ई-मित्र के माध्यम से पंजीकरण करवा सकेंगे। समर्थन मूल्य पर ख़रीद किसानों की आधार आधारित बायोमीट्रिक पहचान के माध्यम से ही की जाएगी। केन्द्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार नैफेड और एनसीसीएफ के लिए एमएसपी पर ख़रीद 60 दिवस की अवधि में की जाएगी। उन्होंने राजफेड को निर्देश दिए हैं कि खरीद केन्द्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित कर ली जाए। उन्होंने कहा कि किसान पूर्व की भांति एफएक्यू गुणवत्ता मापदण्डों के अनुरूप अपनी फसल क्षेत्र की क्रय-विक्रय अथवा ग्राम सेवा सहकारी समिति केन्द्र पर विक्रय कर सकेंगे। किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो इसके लिए राजफेड में कॉल सेन्टर 18001806001 स्थापित किया गया है। उन्होंने किसानों से अनुरोध किया कि वे अपनी फसल को साफ-सुथरा कर तथा छानकर क्रय केन्द्रों पर लाएं ताकि गुणवत्ता मापदण्डों के अनुरूप जिंस विक्रय कर सकें।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Mar 09 , 2026, 10:11 PM