अहमदाबाद विमान हादसे पर आया अपडेट्स! नागरिक उड्डयन मंत्री नायडू किंजरापू ने कहा- इस साल के अंत तक आ जायेगी हादसे की अंतिम रिपोर्ट

Mon, Mar 09 , 2026, 04:15 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

नयी दिल्ली : नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापू (Civil Aviation Minister Ram Mohan Naidu Kinjarapu) ने सोमवार को कहा कि गुजरात के अहमदाबाद में पिछले साल 12 जून को हुए एयर इंडिया विमान हादसे (Air India plane crash) की अंतिम रिपोर्ट इस साल के अंत तक आ जायेगी। नायडू ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान एक पूरक प्रश्न के उत्तर में बताया कि एयर इंडिया विमान हादसे की जांच तेजी से की जा रही है। नागरिक उड्ड्यन मंत्रालय जांच में जुटे हवाई दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) को सभी जरूरी संसाधन मुहैया करा रहा है। 

उन्होंने कहा कि इसकी अंतिम रिपोर्ट "इस साल के अंत तक" आ जायेगी। उल्लेखनीय है कि एयर इंडिया की अहमदाबाद से लंदन जा रही उड़ान संख्या एआई171 पिछले साल 12 जून को दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी। टेकऑफ के बाद विमान पर्याप्त ऊंचाई हासिल नहीं कर सका और हवाई अड्डे के पास ही एक सरकारी मेडिकल कॉलेज के होस्टल से टकरा गया। विमान में आग लग गयी और उनमें मौजूद 230 यात्रियों में से 229 तथा चालक दल के 12 सदस्यों की मौत हो गयी थी। हादसे की चपेट में आने पर जमीन पर भी 19 अन्य लोगों की मौत हो गयी।

दुर्घटना की प्राथमिक जांच रिपोर्ट पिछले साल जुलाई में जारी की गयी थी जबकि एएआईबी आगे की जांच कर रहा है। एक अन्य पूरक प्रश्न के उत्तर में मंत्री ने बताया कि पश्चिम एशिया में जारी ईरान युद्ध के बीच पिछले सप्ताह संकटग्रस्त क्षेत्र से भारत आने और भारत से वहां जाने वाले यात्रियों की संख्या 90 हजार से अधिक रही है। उन्होंने बताया कि विमान सेवा कंपनियों को प्रभावित क्षेत्र में उड़ान की अनुमति देते समय सुरक्षा का पूरी तरह ध्यान रखा जा रहा है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups