Sixteen leaders: जयंत खाउंद सहित 16 नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन

Mon, Mar 09 , 2026, 08:33 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली। असम विधानसभा चुनाव (Assam Assembly elections) से पहले असम गण परिषद (AGP) के पूर्व नेता जयंत खाउंद (Jayant Khaund) सहित 16 नेताओं ने सोमवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। इन नेताओं ने आज राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस मुख्यालय में असम के प्रभारीसचिव भंवर जितेन्द्र सिंह, असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई और असम के वरिष्ठ पर्यवेक्षक डीके शिवकुमार की मौजूदगी में पार्टी का दामन थामा। गोगोई ने इस अवसर पर कहा कि श्री खाउंद ने कुछ दिन पहले ही कांग्रेस में शामिल होने की इच्छा जताई थी। आज उन्हें और उनके सहयोगियों को पार्टी में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि असम में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ एक लहर उठ रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री मनमाने ढंग से काम कर रहे हैं, अयोग्य लोगों को राजनीति में बढ़ावा दे रहे हैं और वर्षों से सक्रिय राजनीति में मेहनत करने वाले लोगों को दरकिनार किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अपने साथ केवल उन्हीं लोगों को रख रहे हैं जो भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। वहीं असम के प्रभारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आने के बाद से ही क्षेत्रीय दलों और राज्यों की पहचान को खत्म करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि ओडिशा, बिहार और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में भी ऐसी ही स्थिति देखने को मिली है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 10 वर्षों से एजीपी को कमजोर करने की कोशिश की जा रही थी और अब पार्टी काफी सीमित हो गई है। उन्होंने श्री खाउंद और उनके साथियों का कांग्रेस में स्वागत करते हुए कहा कि इससे असम में कांग्रेस और मजबूत होगी। श्री खाउंद ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने और विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि पार्टी जो ज़िम्मेदारी देगी वह उसे बखूबी ढंग से निभाएँगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और गौरव गोगोई से प्रेरित होकर उन्होंने पार्टी का दामन थामा है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups