Student attacked with a cutter: छात्रा पर कटर से हमला करने वाले युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान!

Sun, Mar 08 , 2026, 10:07 PM

Source : Uni India

सागर।  मध्यप्रदेश के सागर जिले में स्कूली छात्रा (school student) पर कटर से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल करने वाले आरोपी युवक ने कथित रूप से ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आज उसका शव बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मकरोनिया थाना पुलिस के अनुसार कल शनिवार को बोर्ड परीक्षा देकर घर लौट रही 17 वर्षीय छात्रा का रास्ता रोककर आरोपी युवक नीलेश पटेल (23) ने उससे विवाद किया और अचानक कटर से कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल छात्रा को उपचार के लिए बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (Bundelkhand Medical College) में भर्ती कराया गया, जहां उसके शरीर पर 100 से अधिक टांके लगाए गए हैं।

घटना के बाद छात्रा के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने आरोपी के परिजनों से भी पूछताछ की, लेकिन देर रात तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका और उसका मोबाइल फोन भी बंद मिला। आज सुबह लगभग पांच बजे रेलवे पुलिस ने सूचना दी कि रजाखेड़ी रेलवे क्रॉसिंग के पास एक युवक का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची मकरोनिया पुलिस ने शव की पहचान नीलेश पटेल (Nilesh Patel) के रूप में की, जो छात्रा पर हमले का आरोपी था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और शव का पोस्टमार्टम जिला चिकित्सालय में कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups