नयी दिल्ली। आयकर विभाग (Income Tax Department) ने देश के विभिन्न राज्यों में 62 रेस्त्रां पर छापेमारी की है जिसमें 408 करोड़ रुपये का राजस्व छिपाने की बात सामने आयी है। वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) ने सोमवार को बताया कि 08 मार्च को 22 राज्यों के 46 शहरों में आयकर विभाग ने ये छापेमारी की थी। जांच में पाया गया कि रेस्त्रां अपनी बिक्री को कम करके दिखा रहे थे और कुछ बिल को पूरी तरह से रिकॉर्ड से हटा दिया गया था। प्राथमिक जांच में 408 करोड़ रुपये की बिक्री कम करके दिखाने की बात सामने आयी है।
मंत्रालय की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि विभाग ने पिछले साल नवंबर में खान-पान सेक्टर की कर चोरी के तौर-तरीकों की जांच की थी। एआई की मदद से 1.77 लाख रेस्त्रां के लेनदेन के आंकड़ों के विस्तृत विश्लेषण (Detailed Analysis)में पाया गया था कि बेड़े पैमाने पर बिक्री को कम करके दिखाया जा रहा है। इसके बाद विभाग ने छापेमारी की है। मंत्रालय ने बताया कि 63,000 रेस्त्रां को चिह्नित गया है। उन्हें पहले चरण में ईमेल तथा मैसेज भेजे जायेंगे और 31 मार्च तक अपना रिटर्न अपडेट करने के लिए कहा जायेगा।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Mar 09 , 2026, 10:19 PM