A proposal to: साढ़ौरा क्षेत्र में चौतांग नाला सोम और नकटी नदी की सफाई का प्रस्ताव विचाराधीन

Mon, Mar 09 , 2026, 08:29 PM

Source : Uni India

चंडीगढ़। हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी (Shruti Chaudhary) ने बताया कि साढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र के चौतांग नाला, सोम नदी और नकटी नदी (Nakti River) की गाद निकालने का प्रस्ताव सरकार (Sadhaura Assembly constituency) के विचाराधीन है। सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी सोमवार को सदन में पूछे गए एक प्रश्न का उत्तर दे रही थीं। उन्होंने बताया कि चौतांग नाला में बुर्जी संख्या 3000 से 48000 तक गाद निकालने का अनुमान तैयार किया जा रहा है। इस कार्य को 30 जून 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। 

उन्होंने कहा कि सोम नदी से गाद निकालने के लिए टेंडर जारी किए गए थे, लेकिन एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) ने 11 फरवरी 2026 को इस काम पर रोक लगा दी। मामले की अगली सुनवाई 15 मई 2026 को निर्धारित है, इसलिए फिलहाल टेंडर रद्द कर दिए गए हैं। मंत्री ने बताया कि नकटी नदी के कुछ हिस्सों में गाद निकालने का काम पहले ही पूरा किया जा चुका है, जबकि बाकी हिस्सों में कार्य वन भूमि से जुड़े मुद्दों के समाधान के बाद शुरू किया जाएगा। इस संबंध में वन विभाग के साथ मामला उठाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि समस्या का समाधान होते ही शेष कार्य शुरू कर दिया जाएगा और इसे मानसून से पहले पूरा करने की योजना है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups