Abhishek Banerjee: अभिषेक बनर्जी ने चुनाव में देरी करने की चाल चलने का लगाया आरोप

Sun, Mar 01 , 2026, 09:09 PM

Source : Uni India

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर बंगाल में चुनाव देरी से कराने के लिए चुनाव आयोग के इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।  बनर्जी ने रविवार की दोपहर को तृणमूल भवन (Trinamool Bhavan) में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की अध्यक्ष ममता बनर्जी 28 फरवरी को प्रकाशित हुई गलत मतदाता सूची के विरोध में 6 मार्च को धर्मतला में मेट्रो चैनल पर धरना देंगी। वह धर्मतला से पार्टी के आंदोलन का ऐलान करेंगी। श्री बनर्जी ने कहा कि पार्टी मनमाने ढंग से की गई इस सूची के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने फैसले के लिए 60 लाख लोगों की सूची प्रकाशित की थी। अब 500 न्यायाधिकारी हैं और अगर वे चौबीसों घंटे काम करते हैं, तो वे तीन महीने से पहले फैसले की प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाएंगे। चुनाव आयोग ने सूची को प्रकाशित करने में तीन महीने से अधिक का समय लिया।

उन्होंने कहा, "इसी वजह से मैंने कहा था कि मैं एसआईआर के खिलाफ नहीं हूं लेकिन इसे जल्दबाजी में नहीं किया जाना चाहिए।" उन्होंने कहा, "भाजपा के कुछ नेता बंगाल में चुनाव नहीं कराना चाहते। उन्हें हार का डर है और उन्होंने एसआईआर के जरिए ऐसा करने के लिए चुनाव आयोग का इस्तेमाल किया है। मैं फिर से कहता हूं कि एसआईआर हो या न हो, भाजपा को 50 से कम सीटें मिलेंगी।"

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups