National Crime News: राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के पारोली थाना क्षेत्र (Paroli police station area) में शुक्रवार को एक महिला से लूट करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सू्त्रों ने शनिवार को बताया कि कल शाम को फलासेड गांव में लाली देवी (50) फलासेड मोड़ पर स्थित अपने खेत में काम कर रही थीं। अचानक दो मोटर साइकिलों पर आये चार बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया और चाकू से उस पर वार करके सोने के आभूषण छीनकर फरार हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि भागते समय बदमाशों की एक मोटर साइकिल पुलिस के वाहन से टकरा गई। इससे दो बदमाश घायल हो गये जिन्हें पुलिस ने दबोंच लिया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान चित्तौड़गढ़ निवासी गोवर्धन और भैरू मोंगिया के रूप में हुई है। दोनों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। दो अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है।
सार्वजनिक स्थान पर डीजे बजाने पर प्रकरण दर्ज
मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पिछोर में पुलिस ने तेज आवाज में सार्वजनिक स्थान पर डीजे बजाने वाले डीजे संचालक के विरुद्ध कोलाहल अधिनियम के तहत प्रकरण कायम किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि डीजे संचालक अभिषेक राजपूत द्वारा पिछोर थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर उच्च तीव्रता की आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। अभी बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। आने वाले त्योहारों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारी को शांति व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था बेहतर रखने के लिए निर्देशित किया गया है। सूत्रों ने बताया कि शांति व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पिछोर थाना पुलिस द्वारा कोलाहल अधिनियम के तहत यह कार्रवाई की गई है।
खेत में काम कर ही महिला से लूट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के पारोली थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक महिला से लूट करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सू्त्रों ने शनिवार को बताया कि कल शाम को फलासेड गांव में लाली देवी (50) फलासेड मोड़ पर स्थित अपने खेत में काम कर रही थीं। अचानक दो मोटर साइकिलों पर आये चार बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया और चाकू से उस पर वार करके सोने के आभूषण छीनकर फरार हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि भागते समय बदमाशों की एक मोटर साइकिल पुलिस के वाहन से टकरा गई। इससे दो बदमाश घायल हो गये जिन्हें पुलिस ने दबोंच लिया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान चित्तौड़गढ़ निवासी गोवर्धन और भैरू मोंगिया के रूप में हुई है। दोनों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। दो अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है।
एटा में विवाहिता ने फांसी लगा कर की आत्महत्या
उत्तर प्रदेश में एटा जिले के सकीट थाना क्षेत्र के कायमपुर गांव में विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार श्रद्धा (20) पत्नी अंकित ने अपने घर में दुपट्टे के सहारे पंखे से लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को मृतका का शव फर्श पर पड़ा मिला, जबकि उसके गले में चुन्नी का फंदा था और फंदे का एक सिरा पंखे से लटका हुआ था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि मृतका की शादी लगभग 10 माह पूर्व हुई थी और तभी से उसका पति रुपयों की मांग को लेकर मारपीट करता था। परिजनों का कहना है कि घरेलू उत्पीड़न से तंग आकर उसने यह कदम उठाया। मृतका की बड़ी बहन श्रुति की शादी भी इसी परिवार में करीब 12 वर्ष पूर्व हुई थी और वह वर्तमान में मथुरा में है। पुलिस उसके बयान भी दर्ज करेगी। घटनास्थल पर डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है।
बाराबंकी में दो बाइकों की टक्कर में दो की मौत
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में शुक्रवार देर रात बाराबंकी–हैदरगढ़ मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दोनों सवारों की मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार कोठी थाना क्षेत्र के पूरेखुशली गांव निवासी दीपक कुमार (30) सैदपुर पोराई स्थित एक पेट्रोल पंप पर कार्यरत थे। देर शाम ड्यूटी समाप्त कर वह बाइक से घर लौट रहे थे। कोठी क्षेत्र के मदारपुर के पास बाराबंकी की ओर से आ रही बाइक से उनकी आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक सवार की पहचान विशाल (22) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोठी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Feb 28 , 2026, 01:00 PM