वाराणसी। काशी ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में नया इतिहास रच दिया। वाराणसी के सुजाबाद डोमरी क्षेत्र में आयोजित वृहद पौधरोपण अभियान (tree plantation) के दौरान मात्र एक घंटे में 2,51,446 पौधे रोपकर चीन के आठ वर्ष पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया गया। इससे पूर्व 10 मार्च 2018 को चीन के हेनान प्रांत (Henan Province )में 1,53,981 पौधे लगाकर रिकॉर्ड बनाया गया था। इस उपलब्धि की आधिकारिक पुष्टि के बाद गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के जज ऋषिनाथ ने महापौर अशोक कुमार तिवारी (Ashok Kumar Tiwari) और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल को प्रमाणपत्र प्रदान किया। ड्रोन कैमरों और डिजिटल गणना तंत्र से सटीक सत्यापन किया गया।
महापौर अशोक कुमार तिवारी ने इसे आध्यात्मिक चेतना और पर्यावरणीय प्रतिबद्धता का अद्वितीय संगम बताते हुए बताया कि 350 बीघा में विकसित ‘शहरी वन’ को 60 सेक्टरों में बांटा गया है। जिनका नाम काशी के प्रमुख गंगा घाटों पर रखा गया है। जिसमे शीशम, अर्जुन, सागौन, बांस समेत 27 देशी प्रजातियों के पौधे लगाए गए हैं। मियावाकी तकनीक के तहत विकसित यह वन दो से तीन वर्षों में घने ‘ऑक्सीजन बैंक’ के रूप में विकसित होगा। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना, एनडीआरएफ, पुलिस, एनसीसी, एनएसएस, विभिन्न शिक्षण संस्थानों और हजारों स्वयंसेवकों की भागीदारी से यह अभियान जन-आंदोलन बन गया। आधुनिक सिंचाई व्यवस्था, 10 बोरवेल और 360 रेनगन सिस्टम से पौधों की देखभाल सुनिश्चित की गई है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Mar 01 , 2026, 08:12 PM