Violent clash: पुरानी रंजिश में हिंसक झड़प, गोलीबारी में चार घायल

Sun, Mar 01 , 2026, 09:04 PM

Source : Uni India

जमुई। बिहार के जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जखड़ा गांव (Jakhra village) में रविवार शाम पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट और गोलीबारी में तीन युवक और एक 17 वर्षीय बालक घायल हो गये। घायलों की पहचान नोमान खान, (Noman Khan) दाबर खान, अरमान खान (Arman Khan) और 17 वर्षीय अरबाज खान के रूप में हुई है। सभी को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुये बेहतर इलाज के लिये जमुई सदर अस्पताल रेफर किया गया।

पुलिस के अनुसार, सितंबर, 2025 में जखड़ा गांव के एहसान खान और नाटो खान के बीच हुई मारपीट के पुराने विवाद को लेकर रविवार को दोनों पक्ष फिर आमने- सामने आ गये। आरोप है कि इसी दौरान नाटो खान की ओर से गोलीबारी की गई, जिसमें कई लोग घायल हो गये। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश का प्रतीत होता है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। एहतियातन गांव में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups