एफपीआई ने फरवरी में की 37,847 करोड़ रुपये की लिवाली

Sun, Mar 01 , 2026, 11:02 AM

Source : Uni India

मुंबई। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफपीआई) Foreign Institutional Investors (FPIs) ने फरवरी में भारतीय पूंजी बाजार (Indian capital market) में 37,847 करोड़ रुपये की शुद्ध लिवाली की।
शुद्ध लिवाली लगायी गयी पूंजी और निकाली गयी पूंजी का अंतर है।
सीडीएसएल (CDSL) के आंकड़ों के अनुसार, एफपीआई ने फरवरी में 22,615 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी है। अक्टूबर 2025 के बाद यह पहला मौका है जब एफपीआई ने इक्विटी में शुद्ध रूप से लिवाली की है।
डेट में भी उनका निवेश 18,791 करोड़ रुपये बढ़ा है। वहीं, हाइब्रिड उपकरणों से उन्होंने 3,896 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की है। म्यूचुअल फंड में उनका शुद्ध निवेश 337 करोड़ रुपये रहा है।
दो महीने बाद एफपीआई लिवाल दिख रहे हैं। इससे पहले जनवरी में उन्होंने भारतीय पूंजी बाजार में 29,071 करोड़ रुपये और दिसंबर 2025 में 38,721 करोड़ रुपये की शु्द्ध बिकवाली की थी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups