India will take: मोदी पर ट्रंप के वीडियो पर उचित कार्रवाई करेगा भारत : विदेश मंत्रालय

Thu, Feb 12 , 2026, 08:47 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) से संबंधित अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के उस वीडियो से अनभिज्ञता जतायी है जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति यह कहते सुने जा सकते हैं कि 'वह श्री मोदी का राजनीतिक करियर बर्बाद नहीं करना चाहते' लेकिन साथ ही कहा है कि अगर ऐसा वीडियो है तो उस पर उचित कार्रवाई की जायेगी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने गुरुवार को साप्ताहिक ब्रीफिंग में सवालों के जवाब में कहा , " आप जिस वीडियो की बात कर रहे हैं, मैंने उसे नहीं देखा है। यदि इस प्रकार का कोई वीडियो है, चाहे वह सही हो या गलत, हम उस पर उचित कार्रवाई करेंगे।"

उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया (social media) में श्री ट्रंप का यह वीडिया वायरल हो रहा है जिसमें वह यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि वह श्री मोदी से प्रेम करते हैं लेकिन यह कहकर उनका राजनीतिक करियर बर्बाद नहीं करना चाहते। एपस्टीन फाइल से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा ,"जहां तक एपस्टीन फाइल का प्रश्न है, आपने हमारा बयान देखा होगा। हम इसी मंच से उस विषय पर लिखित और मौखिक दोनों प्रकार के बयान दे चुके हैं। आप उस बयान का संज्ञान लें। "

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups