बांग्लादेश में आम चुनाव के लिए मतदान शुरु! शाम 4:30 बजे तक होगी मतगणना, 12 करोड़ 70 लाख मतदाताओं के मतदान करने की संभावना 

Thu, Feb 12 , 2026, 12:55 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Voting For Bangladesh: बांग्लादेश में आम चुनावों (Bangladesh's general election) के लिए मतदान गुरुवार को सुबह साढ़े सात बजे शुरू हो गया। मतदान शाम 4:30 बजे तक चलेगा और इसके तुरंत बाद मतगणना शुरू हो जाएगी। चुनाव में करीब 12 करोड़ 70 लाख मतदाता आज अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वर्ष 2024 में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना (Prime Minister Sheikh Hasina) के खिलाफ जुलाई-अगस्त में हुए छात्र नेतृत्व वाले जन-आंदोलन के बाद यह पहला आम चुनाव है।

बांग्लादेश में मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस (Chief Advisor Muhammad Yunus) के नेतृत्व में एक अंतरिम सरकार (The interim government) है। अंतरिम सरकार ने पिछले साल हसीना की अवामी लीग को भंग कर दिया था और उसे चुनाव लड़ने से रोक दिया था। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के अध्यक्ष एवं दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया (Prime Minister Khaleda Zia) के बेटे तारिक रहमान चुनाव मैदान में है। उनका मुख्य मुकाबला जमात-ए-इस्लामी से है।

चुनाव में कुल 51 राजनीति दल हिस्सा ले रहे हैं। चुनाव आयोग ने करीब दस लाख जवान सुरक्षा में तैनात किए हैं—यह देश के चुनावी इतिहास का सबसे बड़ा सुरक्षा अभियान है। आधे से ज़्यादा मतदान केन्द्र अतिसंवदेनशील बताए गए हैं, जिनमें से करीब 90 प्रतिशत सीसीटीवी सर्विलांस पर हैं। ढाका में कई पुलिस अधिकारी चुनावी प्रक्रिया पर नज़र रखने के लिए बॉडी कैमरा पहने हुए हैं।

चुनाव आयुक्त अबुल फ़ज़ल मोहम्मद सनाउल्लाह ने एक ब्रीफिंग में कहा, "स्थानीय जोखिम के हिसाब से सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मतदान के आज शाम साढे चार बजे समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना शुरू हो जाएगी। आधिकारिक परिणाम 13 फरवरी को आने की उम्मीद है। चुनाव मैदान में 1,981 उम्मीदवारों में से 249 निर्दलीय हैं। लगभग 46 लाख मतदाता पहली बार अपना वोट डालेंगे जिसमें से लगभग आधे मतदाता 18 से 37 साल के बीच के हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Bharat Bandh on February 12 : क्या खुला रहेगा, क्या बंद रहेगा, और किन सेवाओं पर असर पड़ेगा, इसकी पूरी लिस्ट
A Nationwide Strike in Kerala: केरल में देशव्यापी हड़ताल से जनजीवन प्रभावित, तिरुवनंतपुरम, कोच्चि, कोझिकोड और दूसरे बड़े शहरों में सड़कें सूनसान 
बांग्लादेश में आम चुनाव के लिए मतदान शुरु! शाम 4:30 बजे तक होगी मतगणना, 12 करोड़ 70 लाख मतदाताओं के मतदान करने की संभावना 
Fake call center: नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले चार गिरफ्तार!
एम.एम. नरवणे के पुस्तक विवाद पर पेंगुइन इंडिया के प्रतिनिधियों को समन जारी, संसद में राहुल गांधी द्वारा किताब का जिक्र करने के बाद से चर्चा तेज

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups