Birthday Special: रॉयल पर्सनालिटी से खलनायकी की दुनिया पर एक छत्र राज किया प्राण ने! फिल्म जिद्दी थी बतौर खलनायक पहली फिल्म 

Thu, Feb 12 , 2026, 12:43 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Pran Birthday Special: बॉलीवुड में प्राण (Pran) एक ऐसे अभिनेता के तौर पर याद किया जाता है, जिन्होंने खलनायकी के क्षेत्र में एकछत्र राज किया और अपने अभिनय का लोहा मनवाया। प्राण का जन्म 12 फरवरी 1920 को दिल्ली में एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था। उनके पिता केवल कृष्ण सिकंद (Kewal Krishan Sikand) सरकारी ठेकेदार थे। उनकी कंपनी सड़कें और पुल बनाने के ठेके लिया करती थी। पढ़ाई पूरी करने के बाद प्राण अपने पिता के काम में हाथ बंटाने लगे। एक दिन पान की दुकान पर उनकी मुलाकात लाहौर के मशहूर पटकथा लेखक वली मोहम्मद से हुई। वली मोहम्मद (Wali Mohammad) ने प्राण की सूरत देखकर उनसे फिल्मों में काम करने का प्रस्ताव दिया। प्राण ने उस समय वली मोहम्मद के प्रस्ताव पर ध्यान नहीं दिया लेकिन उनके बार-बार कहने पर वह तैयार हो गये।

फिल्म ..यमला जट .. से प्राण ने अपने सिने करियर की शुरूआत की। फिल्म की सफलता के बाद प्राण को यह महसूस हुआ कि फिल्म इंडस्ट्री में यदि वह करियर बनायेगें तो ज्यादा शोहरत हासिल कर सकते है। इस बीच भारत-पाकिस्तान बंटवारे (India-Pakistan partition) के बाद प्राण लाहौर छोड़कर मुंबई आ गये। इस बीच प्राण ने लगभग 22 फिल्मों में अभिनय किया और उनकी फिल्में सफल भी हुयी लेकिन उन्हें ऐसा महसूस हुआ कि मुख्य अभिनेता की बजाय खलनायक के रूप में फिल्म इंडस्ट्री में उनका भविष्य सुरक्षित रहेगा। वर्ष 1948 में उन्हें बांबें टॉकीज की निर्मित फिल्म ..जिद्दी.. में बतौर खलनायक काम करने का मौका मिला।

 फिल्म की सफलता के बाद प्राण ने यह निश्चय किया कि वह खलनायकी को ही करियर का आधार बनायेगें और इसके बाद प्राण ने लगभग चार दशक तक खलनायकी की लंबी पारी खेली और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। जब प्राण रूपहले पर्दे पर फिल्म अभिनेता से बात करते होते तो उनके बोलने के पहले दर्शक बोल पड़ते यह झूठ बोल रहा है,इसकी बात पर विश्वास नहीं करना यह प्राण है, इसकी रग-रग में मक्कारी भरी पड़ी है। वर्ष 1958 में प्रदर्शित फिल्म अदालत में प्राण ने इतने खतरनाक तरीके से अभिनय किया कि महिलाएं हॉल से भाग खड़ी हुयीं और दर्शकों को पसीने आ गये ।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Bharat Bandh on February 12 : क्या खुला रहेगा, क्या बंद रहेगा, और किन सेवाओं पर असर पड़ेगा, इसकी पूरी लिस्ट
A Nationwide Strike in Kerala: केरल में देशव्यापी हड़ताल से जनजीवन प्रभावित, तिरुवनंतपुरम, कोच्चि, कोझिकोड और दूसरे बड़े शहरों में सड़कें सूनसान 
बांग्लादेश में आम चुनाव के लिए मतदान शुरु! शाम 4:30 बजे तक होगी मतगणना, 12 करोड़ 70 लाख मतदाताओं के मतदान करने की संभावना 
Fake call center: नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले चार गिरफ्तार!
एम.एम. नरवणे के पुस्तक विवाद पर पेंगुइन इंडिया के प्रतिनिधियों को समन जारी, संसद में राहुल गांधी द्वारा किताब का जिक्र करने के बाद से चर्चा तेज

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups