Nishikant Dubey: निशिकांत दुबे ने दिया राहुल की सदस्यता रद्द करने का प्रस्ताव

Thu, Feb 12 , 2026, 06:43 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली। लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सदस्य निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) ने सदन में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करने तथा उनके चुनाव लड़ने पर रोक लगाने की मांग करते हुए लोकसभा (Lok Sabha) में एक प्रस्ताव दिया है। दुबे ने गुरुवार को संसद भवन परिसर में पत्रकारों से कहा कि श्री गांधी ने संसद में गलत आरोप लगाकर देश को गुमराह करने का काम किया है। उनका कहना था कि उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष से उनके प्रस्ताव पर विचार करने और उसे चर्चा के लिये रखने का अनुरोध किया है ताकि श्री गांधी की सदस्यता को समाप्त किया जा सके और उनके चुनाव लड़ने पर आजीवन प्रतिबंध लगे।

उन्होंने आरोप लगाया कि श्री गांधी विदेशी दौरों में कथित रूप से सोरोस फाउंडेशन, यूएसएआईडी और फोर्ड फाउंडेशन जैसी संस्थाओं से जुड़े लोगों के संपर्क में रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि श्री गांधी थाईलैंड, वियतनाम और कंबोडिया जैसे देशों की यात्राओं के दौरान 'भारत विरोधी तत्वों' के साथ मिलीभगत करते हैं। भाजपा नेता के अनुसार उन्होंने नोटिस में श्री गांधी के भाषण से आरोपों को रिकॉर्ड से हटाने तथा कुछ शब्दों का भी नोटिस दिया है। नोटिस में कहा गया है कि श्री गांधी ने अपने भाषण में असंसदीय भाषा का उपयोग किया है। उनका कहना था कि यह नोटिस लोकसभा की कार्यसूची और नियमावली के अनुसार नियम 380 के तहत दिया गया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups