India Toss : नामीबिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला!

Thu, Feb 12 , 2026, 07:39 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली। नामीबिया ने गुरुवार को टॉस जीतकर भारत के खिलाफ टी-20 विश्वकप (T20 World Cup) के 18वें मुकाबले में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आज यहां नामीबिया के कप्तान जेरार्ड इरास्मस (wicket looked flat) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद इरास्मस ने कहा कि विकेट फ्लैट नजर आ रही है और उन्होंने ओस की संभावना देखते हुए बाद में बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि टीम में दो बदलाव है, शिकोंगो एकादश में शामिल हैं।इरास्मस ने कहा कि उनके एकादश में एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज को शामिल किया गया है।

वहीं भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (captain Suryakumar Yadav) ने कहा कि वह भी पहले बल्लेबाजी करने की ही सोच रहे थे और जब तक उनकी टीम मुकाबले जीत रही है तब तक टॉस हारने का उन्हें गम नहीं है। सूर्यकुमार ने कहा कि विकेट अच्छी लग रही है और उनके बल्लेबाज दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। उन्होंने कहा कि टीम में दो बदलाव हैं - अभिषेक शर्मा और मोहम्मद सिराज बाहर हैं और संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है। उन्होंने कहा कि अभी अभिषेक को फिट होने में समय लगेगा। दोनों टीमें इस प्रकार है:- भारत (एकादश):- संजू सैमसन, इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती। नामीबिया (एकादश):- लॉरेन स्टीनकाम्प, जैन फ्राइलिंक, जैन निकोल लॉफ्टी-इटोन, जेरार्ड इरास्मस (कप्तान), जे जे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), रुबेन ट्रंपल मैन, मलान क्रूगर, बेर्नार्ड स्कॉट्ज, बेन शिकोंगो और मैक्स हिंगो।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups