Rice wheat: चावल, गेहूं, दालें नरम; चीनी मजबूत; खाद्य तेलों में घट-बढ़

Thu, Feb 12 , 2026, 06:27 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली। घरेलू थोक जिंस बाजारों (domestic wholesale) में गुरुवार को चावल के औसत भाव घट गये। चावल के साथ गेहूं और दालों में भी गिरावट रही। चीनी (Sugar) के दाम बढ़ गये जबकि खाद्य तेलों की कीमतों में उतार-चढ़ाव रहा। औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 14 रुपये घटकर 3,836 रुपये प्रति क्विंटल पर रही। गेहूं की कीमत 18 रुपये फिसलकर 2,847 रुपये प्रति क्विंटल पर आ गयी। आटा भी छह रुपये महंगा हुआ। दाल-दलहनों में नरमी रही। उड़द दाल औसतन 20 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई। चना दाल की कीमत 15 रुपये और मूंग दाल की दो रुपये प्रति क्विंटल घट गयी। तुअर दाल (Tur dal) और मसूर दाल में टिकाव रहा।

विदेशों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का अप्रैल वायदा 24 रिंगिट टूटकर 4,037 रिंगिट प्रति टन रह गया। अमेरिकी सोया तेल का मार्च वायदा 0.63 प्रतिशत की मजबूती के साथ 57.41 सेंट प्रति पौंड बोला गया। स्थानीय बाजारों में मूंगफली तेल की औसत कीमत 33 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। सरसों तेल 99 रुपये और सूरजमुखी तेल 77 रुपये सस्ता हुआ। पाम ऑयल की कीमत 60 रुपये और वनस्पति की 51 रुपये घट गयी। सोया तेल में 34 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट रही। मीठे के बाजार में आज गुड़ के औसत भाव 17 रुपये प्रति क्विंटल उतर गये। वहीं, चीनी तीन रुपये महंगी हुई।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups