गोरखपुर। रेलवे प्रशासन ने आगामी होली त्यौहार (Holi festival) पर यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए होली विशेष गाडी चलाने का निर्णय लिया है। पूर्वोत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने बुध्दवार को बताया कि बढ़नी.अमृतसर.बढ़नी होली विशेष गाड़ी (Holi special train) का संचलन बढ़नी से 04 से 25 मार्च तक प्रत्येक बुधवार को तथा अमृतसर से 05 से 26 मार्च तक प्रत्येक वृहस्पतिवार को 04 फेरों के लिये किया हजायेगा। उन्होंने बताया कि गाडी संख्या 05005 बढ़नी.अमृतसर होली विशेष गाड़ी 04 से 25 मार्च तक प्रत्येक बुधवार को बढ़नी से 15.10 बजे प्रस्थान दूसरे दिन अमृतसर 09.30 बजे पहुंचेगी और वापसी यात्रा में 05006 अमृतसर.बढ़नी होली विशेष गादूसरे दिन बढ़नी 08.15 बजे पहुंचेगी।
इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 12 साधारण द्वितीय श्रेणी के 04 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 18 को.च लगाये जायेंगे। प्रवक्ता ने बताया कि इसी क्रम में गाडी संख्या 05023/05024 गोमतीनगर.खातीपुरा.गोमतीनगर होली विशेष गाड़ी का संचलन गोमतीनगर से 03 से 24 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार को तथा अमृतसर से 04 से 25 मार्च तक प्रत्येक बुधवार को 04 फेरों के लिये किये जायेंगे। गाडी संख्या 05023 गोमतीनगर.खातीपुरा होली विशेष गाड़ी 03 से 24 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार को गोमतीनगर से 23.55 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन खातीपुरा 0730 बजे पहुंचेगी।वापसी यात्रा में 05024 खातीपुरा.गोमतीनगर होली विशेष गाड़ी 04 से 25 मार्च तक प्रत्येक बुधवार को खातीपुरा से 18.50 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन गोमतीनगर 11.45 बजे पहुंचेगी।
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार रेल प्रशासन द्वारा होली पर यात्रियों की सुविधा हेतु 05045/05046 लालकुआं. राजकोट.लालकुआँ साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी का संचलन लालकुआँ से 01 से 29 मार्च तक प्रत्येक रविवार को तथा राजकोट से 02 से 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को 05 फेरों के लिये किया जायेगा। गाडी संख्या 05045 लालकुआँं.राजकोट साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी 01 से 29 मार्च तक प्रत्येक रविवार को लालकुआँ से 12.35 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन लालकुआँ 05.15 बजे पहुंचेगी।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि रेलवे प्रशासन द्वारा होली के अवसर पर यात्रियों की सुविधा हेतु 05301/05302 मऊ जं.अम्बाला कैंट.मऊ जंण् साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी का संचलन मऊ जं. से 05 से 26 मार्च तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को तथा अम्बाला कैंट से 06 से 27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को 04 फेरों के लिये किया जायेगा। गाडी संख्या 05301 मऊ जं.अम्बाला कैंट साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी 05 से 26 मार्च तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को मऊ जं. से 04.00 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिनअम्बाला कैंट 00.30 बजे पहुँचेगी। वापसी यात्रा मेंए 05302 अम्बाला कैंट.मऊ जं. साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी 06 से 27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को अम्बाला कैंट से 01.40 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन मऊ जं. 23.00 बजे पहुँचेगी।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Feb 11 , 2026, 07:26 PM