Dhami Workshop: मुख्यमंत्री धामी उत्तराखण्ड तकनीकी विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यशाला में हुए शामिल!

Wed, Feb 11 , 2026, 07:07 PM

Source : Uni India

देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय महिला एवं बालिका विज्ञान दिवस के अवसर पर बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) देहरादून के सुद्धो वाला स्थित उत्तराखण्ड तकनीकी विश्वविद्यालय में आयोजित शी फॉर स्टेम उत्तराखण्ड विषयक कार्यशाला में भाग किया। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला (International Women) एवं बालिका विज्ञान दिवस (Girl Child Science Day) पर सभी को बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए अभिनंदन किया। उन्होंने इस विशिष्ट कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश की 20 प्रतिभाशाली बेटियों को 50-50 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की।

उन्होंने घोषणा किया कि शी फॉर स्टेम (She for STEM) के तहत हर जनपद में पांच छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी, स्टेम का स्टार्टअप शुरू करने के लिए में छात्राओं को वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे , महिला प्रौद्योगिकी केंद्रों में स्वयं सहायता समूहो को जोड़ा जाएगा | मुख्यमंत्री धामी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से होनहार बेटियों को स्टेम यानी साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथमेटिक्स के क्षेत्रों में शिक्षा एवं करियर के लिए प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही दूरस्थ व सीमांत क्षेत्रों में विज्ञान, प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने तथा महिलाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups