चमोली। उत्तराखण्ड में चमोली जिलाधिकारी गौरव कुमार (Magistrate Gaurav Kumar) की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार (Collectorate Auditorium) में राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने लंबित विकासात्मक कार्यों एवं राजस्व वसूली, न्यायालय, थानों,तहसील स्तर पर लम्बित वादों के मामलों के अलावा अन्य कार्यो की विस्तृत जानकारी ली। जिलाधिकारी ने राजस्व प्रकरणों को समय सीमा के अंतर्गत निराकरण करते हुए आमजन को राजस्व संबंधी सेवाओं का लाभ नियत समय सीमा देने, न्यायालयी प्रकरणों की नियमित सुनवाई के अलावा अन्य प्रकरणों का तत्परता से निराकरण करने के सख्त निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि जिस स्तर पर शासकीय कार्य लम्बित पाये गये संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
समीक्षा के दौरान जिला पूर्ति अधिकारी को राशन डीलरों को एडवांस खाद्य सामग्री आपूर्ति (Advance Food Supply) करने, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता नियमित चैक करने के निर्देश दिए साथ ही संबंधित उप जिलाधिकारियों को समय-समय पर राशन दुकानों को चेक करने के निर्देश दिए। इसके अलावा जिलाधिकारी ने आबकारी एवं पुलिस विभाग को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री को रोकने के लिए संयुक्त रूप से अभियान चलाने के निर्देश दिए तथा कहा कि वे कार्यवाही की रिपोर्ट उपलब्ध करवाना भी सुनिश्चित करेंगे।
समीक्षा के दौरान कुमार ने संबंधित उप जिला अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रअंतर्गत अवैध खनन को रोकने के लिए पुलिस टीम के साथ समय-समय पर जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होने एआरटीओ को वाहनों की नियमित जांच करने को कहा। समीक्षा बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ,अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, उप जिलाधिकारी राजकुमार पांडे के अलावा राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Feb 11 , 2026, 08:08 PM