Bank of India robbed: महाराष्ट्र में बैंक ऑफ इंडिया से 23 लाख रुपये की लूट!

Wed, Jan 14 , 2026, 07:39 AM

Source : Uni India

वर्धा: महाराष्ट्र के वर्धा जिले के सेलू तालुका में बैंक ऑफ इंडिया की एक शाखा से देर रात 23 लाख रुपये की नकदी लूट लिए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि एक बैंक कर्मचारी मंगलवार सुबह जब शाखा खोलने आया तो उसने एक खिड़की टूटी देखी, तब जाकर घटना का पता चला। इसके बाद तुरत शाखा प्रबंधक को सूचित किया गया।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि चोरों ने कैमरों पर कुछ स्प्रे कर और तार काटकर बैंक की सीसीटीवी निगरानी प्रणाली खराब कर दी थी। उसके बाद बड़ी खिड़की तोड़कर बैंक में घुसे और वहां रखी नकदी लेकर फरार हो गये।चोरी से स्थानीय निवासियों और आसपास के खाताधारकों में हड़कंप मच गया। पता चलते ही वे सभी बैंक के बाहर इकट्ठा हो गये। पुलिस को संदेह है कि अपराध योजनाबद्ध तरीके से और तकनीकी तैयारी के साथ की गयी। 

अपराध में शामिल चोरों की सटीक संख्या का अभी पता नहीं चल पाया है। गौरतलब है कि लगभग डेढ़ साल पहले इसी शाखा में डकैती का विफल प्रयास हुआ था। उस घटना के बाद बैंक में सुरक्षा उपाय और चौकस कर दी गयी थी। पुलिस अधीक्षक सौरभकुमार अग्रवाल ने बताया कि मामले की जांच के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। एक श्वान दस्ते को भी लगाया गया है। अपराध शाखा और साइबर पुलिस के सहयोग से जांच जारी है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups