RP Singh: विश्वकप और एशियन गेम्स के लिये भारतीय हॉकी टीम चयन में अहम भूमिका निभाएंगे आरपी सिंह

Thu, Apr 02 , 2026, 08:25 PM

Source : Uni India

लखनऊ। पूर्व अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं वर्तमान में खेल प्रशासक के रूप में सक्रिय डॉ. आरपी सिंह आगामी एफआईएच पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (FIH Men Hockey World Cup) और एशियन गेम्स (Asian Games) के लिए भारतीय टीम के चयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इन दोनों प्रमुख अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया के तहत ट्रायल तीन और चार अप्रैल को बेंगलुरु स्थित साई सेंटर (SAI Centre) में आयोजित किए जाएंगे। इसकी जानकारी हॉकी इंडिया के महानिदेशक कमांडर आर.के. श्रीवास्तव ने दी। डॉ. आरपी सिंह वर्तमान में हॉकी इंडिया के मुख्य चयनकर्ता होने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के खेल निदेशक भी हैं। उन्होंने इस जिम्मेदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि ट्रायल के माध्यम से संभावित खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर और अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर के लिए तैयार किया जाएगा, ताकि टीम में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन सुनिश्चित हो सके।

डॉ. आरपी सिंह भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान रह चुके हैं और उन्होंने 1986 सियोल तथा 1990 बीजिंग एशियन गेम्स सहित कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। वे एशिया कप 1989 की पदक विजेता टीम का भी हिस्सा रहे हैं। उन्होंने 1986 (लंदन) और 1990 (लाहौर) हॉकी विश्व कप में भी हिस्सा लिया तथा 1988 प्री-ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता टीम के सदस्य रहे। सुल्तान अजलान शाह टूर्नामेंट सहित कई प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में भी उन्होंने स्वर्ण पदक जीता है। वर्तमान में वे यूपी हॉकी के अध्यक्ष भी हैं और उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन हो चुका है, जिनमें 2016 का जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप (लखनऊ) और 2019 इंडो-फ्रांस महिला हॉकी टेस्ट सीरीज प्रमुख हैं। गौरतलब है कि एफआईएच पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप का आयोजन 15 से 31 अगस्त 2026 तक तथा एशियन गेम्स का आयोजन 14 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा ।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai News: मुंबईकरों का सफ़र होगा आसान! मॉनसून से पहले खुल जायेंगे ये ब्रिज; BMC ने जारी की डेडलाइन
 बदलापुर के बाद अब डोंबिवली में हादसा! जान-पहचान का फ़ायदा उठाकर तीन रिक्शा चालकों ने किया युवती से गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार 
महाराष्ट्र की पॉलिटिक्स में जल्द ही आने वाला है बड़ा भूचाल! संजय राउत का बड़ा धमाका,जल्द ही BJP में शामिल होंगे ये MLA 
18 घंटे का सफर 8 घंटे में! 13 जिलों, 40 तालुकाओं, 400 गांवों को जोड़ने वाला शक्तिपीठ हाईवे अब सतारा जिले से होकर गुजरेगा, A से Z जानकारी
नासा का मानवयुक्त आर्टेमिस-।। चंद्र मिशन केप कैनावेरा से लॉन्च, चार अंतरिक्ष यात्रियों के साथ ओरियन अंतरिक्ष यान अपने लक्ष्य की ओर रवाना

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups