रांची। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी (Irfan Ansari) को अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (All India National Congress) द्वारा गठित ‘माइनॉरिटी एडवाइजरी काउंसिल’ में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी (party leadership) दिए जाने पर उन्होंने पार्टी नेतृत्व के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया है। डॉ. अंसारी ने अपने वक्तव्य में कहा कि माइनॉरिटी एडवाइजरी काउंसिल में शामिल होना न केवल सम्मान की बात है, बल्कि यह एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने सभी नव-नियुक्त सदस्यों को हार्दिक बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके अनुभव, विचार और समर्पण से संगठन को नई दिशा मिलेगी और पार्टी और अधिक सशक्त होगी। उन्होंने कहा कि यह परिषद संगठन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूती प्रदान करेगी तथा समाज के हर वर्ग, विशेषकर अल्पसंख्यकों के मुद्दों को प्रभावी ढंग से सामने लाने का माध्यम बनेगी।
डॉ. अंसारी ने इस अवसर पर कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, के. सी. वेणुगोपाल, झारखंड प्रभारी के राजू तथा इमरान प्रतापगढ़ी के प्रति विशेष धन्यवाद प्रकट किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे इस नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे तथा पार्टी के सिद्धांतों और जनसेवा के उद्देश्य को आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Apr 02 , 2026, 08:35 PM