Dhurandhar World TV Premiere: स्टार गोल्ड ने ‘धुरंधर’ के वर्ल्ड टीवी प्रीमियर के लिए देशभर में बड़ा टीवी कैंपेन चलाया

Wed, Apr 01 , 2026, 08:32 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई: स्टार गोल्ड ने ‘धुरंधर’ के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर की घोषणा के लिए पूरे नेटवर्क पर एक खास कैंपेन चलाया। फिल्म धुरंधर की सीक्वल जहां ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है, वहीं अब ‘धुरंधर’ टीवी पर भी दर्शकों का ध्यान खींचने के लिए तैयार है।

इस कैंपेन के तहत जियोस्टार नेटवर्क के करीब 20 बड़े चैनलों जैसे स्टार गोल्ड, स्टार गोल्ड 2, स्टार गोल्ड रोमांस, स्टार गोल्ड थ्रिल्स, स्टार गोल्ड सेलेक्ट, स्टार उत्सव मूवीज, कलर्स सिनेप्लेक्स, कलर्स सिनेप्लेक्स बॉलीवुड, कलर्स सिनेप्लेक्स सुपरहिट्स, स्टार प्लस, कलर्स, एमटीवी, डिज्नी, निक, सोनिक और हंगामा पर एक साथ ‘ग्लिच’ दिखाया गया, जिससे लोगों में उत्सुकता बढ़ी।

27 मार्च को रात 9:12 बजे अचानक स्क्रीन पर फ्लिकर और डिस्टर्बेंस दिखा, जिससे दर्शकों का ध्यान तुरंत गया। इसके बाद एक साथ अनाउंसमेंट हुआ कि ‘धुरंधर’ का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर 30 मई को शाम सात बजे स्टार गोल्ड, स्टार गोल्ड 2 और कलर्स सिनेप्लेक्स पर एक साथ दिखाया जाएगा। जियोस्टार के प्रवक्ता ने कहा कि हम चाहते थे कि ‘धुरंधर’ का टीवी प्रीमियर भी फिल्म की तरह ही बड़ा और अलग लगे। 

इस खास ऑन-एयर एक्टिविटी से हमने दर्शकों का ध्यान तुरंत खींचा। यह पूरा कैंपेन फिल्म के बड़े स्तर को ध्यान में रखकर बनाया गया था, जिससे एक साथ ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचा जा सके। ‘धुरंधर’ का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर 30 मई को शाम सात बजे स्टार गोल्ड, स्टार गोल्ड 2 और कलर्स सिनेप्लेक्स पर एक साथ प्रसारित होगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups