Public Works : छत्तीसगढ़ में लोक निर्माण विभाग ने 2025-26 में रिकार्ड 993 कार्यों को दी मंजूरी!

Thu, Apr 02 , 2026, 09:57 PM

Source : Uni India

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोक निर्माण विभाग के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 ऐतिहासिक साबित हुआ है। विभाग ने राज्य निर्माण के बाद से अब तक के सबसे अधिक कार्यों और राशि को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है । विभाग से गुरुवार को प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार, बीते वित्तीय वर्ष में विभाग (PWD) ने कुल 993 कार्यों के लिए 9,129 करोड़ 18 लाख रुपए की मंजूरी प्रदान की है। यह राशि राज्य गठन के बाद किसी एक वर्ष में स्वीकृत सर्वाधिक राशि के दोगुने से भी अधिक है। वर्ष 2024-25 में स्वीकृत 2,589 करोड़ 89 लाख रुपए की तुलना में यह राशि तिगुने से भी ज्यादा है, जबकि कार्यों की संख्या भी दोगुने से अधिक रही है।

वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में विभाग (Department in the Budget) ने 1925 नए कार्यों को शामिल करते हुए इनके लिए 2,287 करोड़ रुपए का प्रावधान किया था। यह राज्य निर्माण के बाद एक ही वर्ष में शामिल किए गए नए कार्यों की सर्वाधिक संख्या है। इनमें से बड़ी संख्या में कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति प्रदान की गई। उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव (Minister Arun Sao) के निर्देश पर विभाग ने सड़कों और पुलों के कार्यों को गति देने के लिए डीपीआर तेजी से तैयार कर स्वीकृतियों की प्रक्रिया में तेजी लाई। इसके परिणामस्वरूप रिकॉर्ड संख्या में 993 कार्यों को मंजूरी दी गई। साव ने विभागीय अधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य में अधोसंरचना विकास को अभूतपूर्व गति दी जा रही है। सड़कों और पुलों के जरिए शहरों, गांवों और वनांचलों को जोड़ने का अभियान तेज किया गया है, जिससे विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।

विभागीय आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2016-17 में 141 कार्यों के लिए 2013 करोड़ रुपए, 2017-18 में 300 कार्यों के लिए 2,311 करोड़ रुपए, 2018-19 में 154 कार्यों के लिए 4,544 करोड़ रुपए, 2019-20 में 312 कार्यों के लिए 2,402 करोड़ रुपए और 2020-21 में 345 कार्यों के लिए 3,797 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई थी। इसी तरह वर्ष 2021-22 में 531 कार्यों के लिए 4,482 करोड़ रुपए, 2022-23 में 466 कार्यों के लिए 2,656 करोड़ रुपए, 2023-24 में 355 कार्यों के लिए 3,753 करोड़ रुपए तथा 2024-25 में 436 कार्यों के लिए 2.590 करोड़ रुपए के कार्यों को प्रशासकीय मंजूरी प्रदान की गई।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai News: मुंबईकरों का सफ़र होगा आसान! मॉनसून से पहले खुल जायेंगे ये ब्रिज; BMC ने जारी की डेडलाइन
 बदलापुर के बाद अब डोंबिवली में हादसा! जान-पहचान का फ़ायदा उठाकर तीन रिक्शा चालकों ने किया युवती से गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार 
महाराष्ट्र की पॉलिटिक्स में जल्द ही आने वाला है बड़ा भूचाल! संजय राउत का बड़ा धमाका,जल्द ही BJP में शामिल होंगे ये MLA 
18 घंटे का सफर 8 घंटे में! 13 जिलों, 40 तालुकाओं, 400 गांवों को जोड़ने वाला शक्तिपीठ हाईवे अब सतारा जिले से होकर गुजरेगा, A से Z जानकारी
नासा का मानवयुक्त आर्टेमिस-।। चंद्र मिशन केप कैनावेरा से लॉन्च, चार अंतरिक्ष यात्रियों के साथ ओरियन अंतरिक्ष यान अपने लक्ष्य की ओर रवाना

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups