सोनी सब के शो ‘इत्ती सी खुशी’ में शामिल हुईं भूमिका गुरंग! विराट और अन्विता की ज़िंदगी में सारा की वापसी क्या रंग लाएगी?

Mon, Mar 30 , 2026, 04:01 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई : सोनी सब के शो (Sony SAB’s Show) इत्ती सी खुशी (Itti Si Khushi) में अभिनेत्री भूमिका गुरंग (Actress Bhumika Gurung) की एंट्री हो रही है। भूमिका गुरंग इस शो में सारा सेठी का किरदार निभाती नजर आयेंगी। भूमिका गुरंग का किरदार सारा एक सफल होटलियर है और साउथ मुंबई की हाई-सोसाइटी पर्सनैलिटी, जो अपनी तेज़ सोच, अलग अंदाज़ और बेबाक रवैये के लिए मशहूर है। स्टाइलिश, चतुर और अक्सर अप्रत्याशित, सारा का आत्मविश्वास लोगों को आकर्षित भी करता है और कभी-कभी डराता भी है। लेकिन इस चमक-दमक के पीछे छिपा है उसका बेहद जटिल और भावनात्मक संसार। शो में उसकी एंट्री उसे विराट के सामने लाती है, जिसके साथ उसका पुराना रिश्ता रहा है। विराट और अन्विता की ज़िंदगी में सारा की वापसी तनाव और अनपेक्षित मोड़ों से भरी कहानी की शुरुआत करती है।

भूमिका गुरंग ने कहा, “सारा अब तक के मेरे निभाए किरदारों से बिल्कुल अलग है। मुझे सबसे ज़्यादा आकर्षित करती है उसकी अनपेक्षित सोच और यही उसे रोमांचक बनाती है। बाहर से वह ग्लैमरस, कॉन्फिडेंट और कंट्रोल में दिखती है, लेकिन अंदर से वह बेहद जटिल और भावनाओं से भरी हुई है। उसके दिमाग़ और फैसलों को समझना मेरे लिए चुनौतीपूर्ण और रोमांचक रहा है। कहानी में उसका सफ़र गहन, परतदार और ट्विस्ट से भरा हुआ है, और मैं दर्शकों के इसे अनुभव करने का बेसब्री से इंतज़ार कर रही हूँ।”

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups