वाराणसी में कफ सिरप मामले में मुख्य आरोपी का भाई गिरफ्तार

Tue, Jan 13 , 2026, 01:23 PM

Source : Uni India

वाराणसी:  कोडीन युक्त प्रतिबंधित कफ सिरप मामले (banned codeine-based cough syrup) में कोतवाली पुलिस ने सोमवार को 75 हजार रुपये के इनामी मुख्य सरगना शुभम जायसवाल के मौसेरे भाई आदित्य जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है। आदित्य जायसवाल की सप्तसागर मंडी में 'स्वस्तिक फार्मा (Swastik Pharma)' नाम से फर्म है। शुभम जायसवाल को लाभ पहुंचाने की नियत से आदित्य जायसवाल द्वारा 'शिव इंटरप्राइजेज (Shiv Enterprises)' नामक फर्म में नगदी जमा करने का काम किया जाता था। 

पुलिस के अनुसार, स्वस्तिक फार्मा फर्म के प्रोप्राइटर आदित्य जायसवाल द्वारा पालीकोठी स्थित एक बैंक की शाखा में एक करोड़ रुपये नगद जमा किए गए थे। बैंक में पैसा जमा करते समय एक स्लिप पर आदित्य जायसवाल द्वारा अपना नाम और नंबर लिखा गया था। पूछताछ में आदित्य ने बताया कि वह करीब सात-आठ वर्षों से यह फर्म चला रहा है। करीब दो वर्ष पहले शुभम जायसवाल द्वारा षड्यंत्र के तहत फर्जी टैक्स, इनवॉइस और ई-बिल बनाने के लिए कई फर्मों को खोली गई थी।

इसी योजना के तहत 'शिव इंटरप्राइजेज' नामक फर्म खोली गई, जिसमें नगदी रुपये आदित्य जायसवाल द्वारा जमा किए जाते रहे। आदित्य जायसवाल धीरे-धीरे शुभम जायसवाल और उसके पिता भोला प्रसाद के काले कारोबार से जुड़ गया और रिश्तेदार से राजदार बन गया। आदित्य ने पूछताछ में यह भी बताया कि कई लोग इस नेटवर्क से जुड़े हैं, जो नगदी को फर्मों और बैंकों में जमा करने का काम शुभम जायसवाल के लिए करते रहे हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai News: मुंबईकरों का सफ़र होगा आसान! मॉनसून से पहले खुल जायेंगे ये ब्रिज; BMC ने जारी की डेडलाइन
 बदलापुर के बाद अब डोंबिवली में हादसा! जान-पहचान का फ़ायदा उठाकर तीन रिक्शा चालकों ने किया युवती से गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार 
महाराष्ट्र की पॉलिटिक्स में जल्द ही आने वाला है बड़ा भूचाल! संजय राउत का बड़ा धमाका,जल्द ही BJP में शामिल होंगे ये MLA 
18 घंटे का सफर 8 घंटे में! 13 जिलों, 40 तालुकाओं, 400 गांवों को जोड़ने वाला शक्तिपीठ हाईवे अब सतारा जिले से होकर गुजरेगा, A से Z जानकारी
नासा का मानवयुक्त आर्टेमिस-।। चंद्र मिशन केप कैनावेरा से लॉन्च, चार अंतरिक्ष यात्रियों के साथ ओरियन अंतरिक्ष यान अपने लक्ष्य की ओर रवाना

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups