Shiv Sena Allegations: शिवसेना यूबीटी को वोट देना पाकिस्तान को समर्थन देने के बराबर: नितेश राणे

Mon, Jan 12 , 2026, 07:20 PM

Source : Uni India

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के विधायक और मंत्री नितेश राणे (Nitesh Rane) ने सोमवार को कहा कि शिवसेना (Uddhav Balasaheb Thackeray) जानबूझकर मराठी पहचान की आड़ में हिंदू समुदाय को बांटने की कोशिश कर रही है और आगामी बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) चुनावों में उन्हें वोट करना पाकिस्तान को समर्थन देने के बराबर होगा। राणे ने दावा किया कि ऐसे कामों का मकसद देश के बाहर की ताकतों को खुश करना है। उन्होंने कहा कि यूबीटी को समर्थन देना अप्रत्यक्ष रूप से पाकिस्तान में बैठे लोगों के हितों का समर्थन करना है। उन्होंने कहा कि यूबीटी या उसके चुनाव चिन्ह को दिये गयेवोट प्रभावी रूप से पाकिस्तान में बैठे लोगों को फायदा पहुंचाएंगे।

उन्होंने यूबीटी पर राजनीतिक फायदे के लिए हिंदुओं के बीच फूट डालने का आरोप लगाया। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी में ये टिप्पणियां ऐसे समय में आई हैं जब सभी प्रमुख राजनीतिक दल मुंबई और अन्य शहरी केंद्रों में निकाय चुनाव से पहले मतदाताओं को जुटाने की कोशिशें कर रहे हैं। बीएमसी और राज्य के अन्य नागरिक निकायों के लिए मतदान 15 जनवरी को एक ही चरण में होना है। वोटों की गिनती और नतीजों की घोषणा 16 जनवरी को होगी, जिससे देश के सबसे अमीर नागरिक निकाय सहित प्रमुख नगर निगमों पर राजनीतिक नियंत्रण तय होगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups